Dance Video: छत पर मदहोश होकर डांस कर रही थी लड़की, फिर जो हुआ उसे देख होश उड़ जाएंगे
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

सोशल मीडिया की दुनिया में डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें भी कुछ ही वीडियो होते हैं जो अपने यूनिक कंटेंट की वजह से आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो जमकर देखा जा रहा है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो रील्स वीडियो बनाने के लिए चुपके से घर की छत जा पहुंची। मगर तभी जो कुछ हुआ बेचारी सोचा नहीं होगा।
लड़की ने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और दीवार के सहारे इसे सेट कर दिया। इसमें देख सकते हैं कि लड़की छत पर डांस का शॉर्ट वीडियो बना रही है। ब्लैक ड्रेस पहनी लड़की डांस के कुछ स्टेप्स ही करती है कि तभी एक पड़ोसी भी अपने घर की छत पर पहुंच गया और कैमरा ऑन कर सबकुछ रिकॉर्ड करने लगा। इधर डांस कर रही लड़की को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि कोई उसका भी वीडियो बना बना रहा है। हालांकि वीडियो इतना खूबसूरत भी है कि बार देखने का मन करेगा।
चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि मोबाइल का कैमरा ऑन होते ही बैकग्राउंड में म्यूजिक बजने लगा और छत पर लड़की डांस कर रही है। वो ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स कर दिखाती है कि बार-बार देखने का मन करता है। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा गया है। इसे इंस्टाग्राम पर punjabi_industry__ नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: