Viral Video : घर में पाला था बाघ, अंदर का जानवर गया जाग, कर दिया 'अटैक', मालिक कांपा, भागते-भागते हांफा

Tiger Attack Viral Video: भारत में बाघ को पाला नहीं जा सकता है लेकिन कई देशों में बाघ पालने पर रोक नहीं है। बाघ द्वारा शख्स पर हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Tiger Attack Viral Video

बाघ ने शख्स पर किया हमला

Tiger Attack Viral Video:  बाघ ऐसे जानवर हैं, जिन्हें सामने देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। बाघ को भारत में पाला नहीं जा सकता। हालांकि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, दुबई आदि जगहों पर बाघ को घर में रखा जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में पाले गए बाघ ने एक शख्स पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

वीडियो की शुरुआत में ही बाघ एक शख्स को दौड़ाता दिखाई दे रहा है। बचने के लिए शख्स दौड़ लगा रहा है। हालांकि बाघ से बचना मुश्किल ही नहीं, नामूमिकन होता है। तमाम कोशिश करने के बाद आखिकार बाघ ने शख्स को पकड़ ही लिया।

विज्ञापन

बाघ से बचने के लिए शख्स उछल कूद करते हुए भागता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसका साफा भी खुल गया। पहले तो वह खुशी खुशी भाग रहा था लेकिन साफा गिरते ही उसकी मुस्कान कम होने लगती है और फिर बाघ को आक्रामक होता देख उसकी हालत भी खराब हो जाती है।

https://www.instagram.com/reel/C1t6-zFqE_9/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

हालांकि बाघ पालतू दिखाई दे रहा है लेकिन जिस तरह वह आक्रामक है, उससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि डरने की कोई बात नहीं है वो बस खेल रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे जानवरों को लोग घर में क्यों बांध कर रखते हैं, ये कोई खेलने की चीज थोड़ी हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि जंगली जानवर को इस तरह घर में बंद करके क्यों रखा गया है? एक ने लिखा कि इसके आगे क्या हुआ? ये तो बेहद डरावना लग रहा है, कहीं बाघ उसे खा तो नहीं गया। एक ने लिखा कि बाघ सच में खेल रहा है, वरना एक मिनट में टांग लेता और कोने में लेकर बैठ जाता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ