Weird News : कुछ लोग विपरीत परिस्थियों में अपने बच्चों को बेचने के लिए तैयार हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर एक शख्स ने अपने बच्चे को इसलिए बेचने का फैसला किया था क्योंकि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी और बिल ना भरने की वजह से उसे बंधक बना लिया गया था। ये तो एक मजबूर बाप की कहानी थी लेकिन अब हम आपको एक अय्याश मां-बाप की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नशे की लत की वजह से बच्चे को बेचने की कोशिश की लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया।
मामला अमेरिका का है। पुलिस के मुताबिक अर्कांसस के एक बार में कपल बीयर पीने पहुंचा था लेकिन उनके पास पैसे की कमी थी। दोनों को शराब पीने की ऐसी तलब लगी कि उन्होंने अपने बच्चे को ही बेचने का फैसला कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने बच्चे की कीमत $1,000 (83 लाख) लगाई।
बच्चे के मां-बाप गिरफ्तार
21 वर्षीय डेरियन अर्बन और 20 वर्षीय शालीन एहलर्स ने जब शराब के लिए बच्चे को बेचने की कोशिश की तो मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर नाबालिग बच्चे की जान को खतरे में डालने और उसे बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने इसके लिए एक एफिडेबिट तक बनवाया था।
यह भी पढ़ें : किन लोगों को और क्यों मिलती है ये अलग नंबर प्लेट? ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
एफिडेबिट में लिखी गईं ये बातें
एफिडेबिट में लिखा था कि “मैं डेरियन अर्बन और शैलेन एहलर्स 09/21/2024 को $1,000 (83 लाख) में अपने बच्चे के अधिकारों को नाथनियल मार्टिन को सौंप रहे हैं। इस पर हस्ताक्षर करने के बाद दोनों का मन नहीं बदलेगा और फिर कभी संपर्क नहीं करना है।” एफिडेबिट के मुताबिक मां-बाप ने मिलकर बच्चे को 83 लाख में बेचने की कोशिश की थी, जिससे वह शराब के शौक को पूरा कर सकें। हालांकि ये डील नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें : कम कपड़ों में घूम सके बेगम इसलिए खरीद डाला कई सौ करोड़ का आइसलैंड!
कपल ने ऐसे पूरा किया शौक
तभी एक अन्य व्यक्ति दोनों के पास पहुंचा और उसने पूछा कि क्या वह रात भर बच्चे को अपने पास रख सकता है और बदले में उसने अर्बन और एहलर को बीयर के कई डिब्बे दिए। अर्बन और एहलर सहमत हो गए और बच्चे को डायपर बैग के साथ क्रॉफर्ड को दे दिया। पुलिस को इस दौरान का वीडियो भी मिल गया है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines