हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

‘CM योगी जिन्दाबाद’ के लग रहे थे नारे, एक लड़के ने कुछ ऐसा किया, चौंके सभी, देखिए वीडियो

UP Politics Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी के पक्ष में नारेबाजी के दौरान एक लड़के ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारा लगा दिया।

विज्ञापन
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ

UP Politics Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग सीएम योगी और भाजपा नेताओं के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। वहां कई लड़के भी मौजूद थे, तभी एक लड़के ने खड़े होकर एक ऐसा नारा लगा दिया, जिससे बीजेपी समर्थकों का मोए मोए हो गया।

सीएम योगी जिंदाबाद का लग रहा था नारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली छात्र अपने हाथ में एक सर्टिफिकेट लेकर खड़े हैं और वहां मौजूद लोग नारेबाजी कर रहे हैं। कोई सीएम योगी जिंदाबाद का नारा लगा रहा है तो कोई किसी नेता का नाम लेकर नारेबाजी कर रहा है लेकिन इसी बीच एक लड़का खड़ा हुआ और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी करने लगा।

लड़के ने लगाया अखिलेश यादव के लिए नारा

बीजेपी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच एक लड़का खड़ा हुआ और बोला – ‘अखिलेश यादव’, वहां मौजूद लोग बोले पड़े- ‘जिंदाबाद’। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो शेयर कर एक ने लिखा कि लड़के ने तो मोए मोए कर दिया। एक ने लिखा कि योगी जी के समर्थक नारेबाजी का सफल वीडियो बनाने में सफल होने ही वाले थे कि इस लड़के ने एक सेकेण्ड में मजा खराब कर दिया और मोए मोए हो गया। एक ने लिखा कि ये होती समाजवादियों की ताकत, कहीं भी झुकते नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : एक्युरियम में रखा गया जीव आखिर कैसे हो गया प्रेग्नेंट? रहस्य को सुलझाने में जुटे वैज्ञानिक

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि ये लड़का अकेले ही महफ़िल लूट कर चला गया। एक ने लिखा कि हे प्रभु हे जगन्नाथ प्रेमानंद ये क्या हुआ? एक ने लिखा कि ये गलत बात है, ऐसा मोए मोए नहीं करना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि लोगों के दिल में अखिलेश हैं लेकिन ऊपर से योगी के लिए नारेबाजी करनी पड़ रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola