What Is Catatonia? 20 साल की लड़की को ऑफिस में उसके बॉस ने फटकार लगा दी। इस डांट का असर लड़की पर इस कदर हुआ कि ना खाना खाती है, ना पानी पीती है और ना ही खुद से टॉयलेट जाती है। इतना ही नहीं, अगर वह सो रही है और सिर के नीचे से तकिया हटा लिया जाए तो उसका सिर हवा में लटक रहता है। बताया जा रहा है कि लड़की कैटेटोनिक स्तूप की शिकार हो गई। आइये जानते हैं कि लड़की के साथ क्या हुआ और कितनी खतरनाक है ये बीमारी?
चीनी मीडिया आउटलेट हांगक्सिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की पहचान हेनान प्रांत की रहने वाली ली के रूप में हुई है। वह अचानक बेहोश हुई। इसके बाद वह न तो खा पा रही थी, न पी पा रही थी, न हिल पा रही थी और न ही बातचीत कर पा रही थी। पता चला कि करीब एक महीने पहले उसके बॉस ने जबरदस्त फटकार लगाई थी, जिसके बाद से ही वह परेशान रह रही ।
एक महीने पहले बॉस ने लगाई थी फटकार
यह पता चला कि ली को एक महीने पहले उसके टीम लीडर ने फटकार लगाई थी, जिसके कारण वह लंबे समय से नाखुश थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और बाद में पता चला कि वह कैटेटोनिक स्तूप की शिकार हो गई। इसके बाद जैसे-जैसे उसकी हालत बिगड़ती गई, अगर उसका परिवार उसके सिर के नीचे से तकिया हटाता तो उसका सिर हवा में लटक जाता।
यह भी पढ़ें : दीवाली की ऑफिस पार्टी में गया तो भड़का बॉस, कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर लिख दी कहानी
इसके साथ ही लड़की को टॉयलेट या शौच जाने के लिए याद दिलाना पड़ता था। डॉक्टर जिया देहुआन ने लकड़ी को ‘अकड़ी हुई लकड़ी’ बताते हुए कहा कि उसको कैटेटोनिक स्तूप (अवसाद का एक लक्षण) का अनुभव हो रहा था। इस लड़की को अपने आस-पास के लोगों से खुलकर बात करने में कठिनाई होती थी, जिसके कारण उसे यह बीमारी हो गई है।
यह भी पढ़ें : पत्नी के साथ अंतरंग वीडियो बनाया, हो गया वायरल; बदले में जीजा ने कर दिया कांड
क्या है कैटेटोनिक स्तूप?
कैटेटोनिक स्तूप, एक साइकोमोटर विकार है, जिसमें व्यक्ति हिल नहीं पाता, बोल नहीं पाता, या उत्तेजनाओं पर प्रतिक्रिया नहीं कर पाता। माना जाता है कि गंभीर मानसिक बीमारी वाले लगभग 10 में से 1 व्यक्ति को किसी न किसी समय कैटेटोनिया होगा। बता दें कि पिछले वर्ष शांगगुआन न्यूज के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बेचैनी की भावना, 60 प्रतिशत ने चिंता और लगभग 40 प्रतिशत ने अवसाद के लक्षण बताए थे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
13 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
16 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines