---विज्ञापन---

एक ही दिन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी, मर गई महिला; परिवार ने मांग लिया डेढ़ करोड़ का मुआवजा

Woman Died Due to Cosmetic Surgery : सुंदर दिखने की चाहत में एक महिला ने एक दिन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी करवा ली। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डेढ़ करोड़ का मुआवजा मांग लिया, पढ़ें आगे क्या हुआ?

---विज्ञापन---

Woman Died Due to Cosmetic Surgery : कई लोग अपना चेहरा बदले की चाहत में प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं। इसमें कुछ लोग सफल हो जाते हैं तो कुछ को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। एक महिला को एक ही दिन में 6 प्लास्टिक सर्जरी करवाना महंगा पड़ गया और उसकी जान चली गई है। महिला की जान जाने के बाद उसके परिजनों ने डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा मांग लिया।

मामला दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइगांग प्रांत का बताया जा रहा है। यहां एक महिला 9 दिसंबर, 2020 को एक क्लिनिक में गई और कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की बात कही। इस पूरी प्रकिया के लिए महिला ने 40,000 युआन (चार लाख से अधिक रुपये) से अधिक का कर्ज लिया था लेकिन सर्जरी के बाद लेने के देने पड़ गए।

---विज्ञापन---

हुआ ये कि सबसे पहले उनकी दोहरी पलक की सर्जरी हुई और फिर नाक की सर्जरी हुई, जिसमें पांच घंटे लगे। इसके बाद उसकी जांघों पर लिपोसेक्शन प्रक्रिया की गई और अगली सुबह वसा को उसके चेहरे और स्तनों में इंजेक्ट किया गया, जो भी पांच घंटे तक चली। 11 दिसंबर को जैसे ही लियू को अस्पताल से छुट्टी मिली और वह लिफ्ट में पहुंची, वह अचानक क्लिनिक में ही गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें : हवाई जहाज का रंग दुनिया में सफेद, न्यूजीलैंड में काला क्यों? वजह चौंकाने वाली

---विज्ञापन---

इसके बाद उसे अस्पताल जे जाया, अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मृत्यु लिपोसक्शन के बाद आए बदलाव के कारण हुई है। इसके बाद परिवार क्लिनिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर 1.18 मिलियन युआन (168,000 अमेरिकी डॉलर) का मुआवजे की मांग करते हुए मुकदमा कर दिया।

यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड से ना मिले सके बेटी, बाप ने भेजा US; गर्लफ्रेंड के लिए कर दिया कांड

---विज्ञापन---

मई 2021 में, अदालत ने शुरू में क्लिनिक को महिला की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए एक मिलियन युआन (एक करोड़ से अधिक रुपये) से अधिक का मुआवजा देने का आदेश दिया। हालांकि बाद में सुनवाई के दौरान क्लिनिक की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने मुआवजे की राशि को संशोधित कर 590,000युआन (70 लाख कर दिया) कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कोर्ट ने बाद में क्लिनिक की केवल आंशिक जिम्मेदारी को स्वीकार किया।

First published on: Nov 11, 2024 04:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola