Crickter Viral Video: क्रिकेट खेलने और देखने वालों की कोई कमी नहीं है। दुनिया के हर कोने में क्रिकेट के प्रशंसक हैं। छोटी उम्र से ही लोग क्रिकेट खेलना शुरू कर देते हैं। एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें छोटे बच्चे क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ‘छोटे बुमराह’ ने बैट्समैन का मुंह ही तोड़ दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं, पीछे से कोई वीडियो बना रहा है। बॉलिंग कर रहा बच्चा, जसप्रीत बुमराह की स्टाइल में बॉलिंग कर रहा है। जैसे ही उसने बॉल फेंकी, बैट्समैन कन्फ्यूज हो गया और चोटिल हो गया।
दरअसल बॉल सीधे बैट्समैन के चेहरे पर लगी। चोट इतनी तेज लगी कि वह वहीं पर मुंह पकड़कर बैठ गया। वीडियो देखकर चोट का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की टिप्पणियां आ रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि इतने में तो मेरे पिता ही मुझे पीट दिए होते। एक ने लिखा कि तू विराट क्या बनेगा रे? एक ने लिखा कि बच्चे के मुंह के बीच में नहीं लगी। एक ने लिखा कि यॉर्कर के चक्कर में बीमार कर दिया भाई को। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की चोटें तो लगती रहती हैं, क्रिकेट में।
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्रिकेट में जब तक बच्चों का मुंह ना टूटे, तब तक सही ट्रेनिंग नहीं मिल पाती। एक ने लिखा कि हम भी इस तरह के खेल में अपना हाथ तोड़ चुके हैं, यहां तक कि एक बार सिर भी फूट चुका है।
यह भी पढ़ें : …जब गौमाता ने सिखाया शराबी को सबक, कुत्ते के कान खींच रहे शख्स को उठाकर पटका
बता दें कि यह वायरल वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि बच्चों का यह वीडियो देखकर तमाम लोग अपनी टिप्पणियां दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
12 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
16 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines