School Viral Video : बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ चुकी है। कुछ बच्चे तो खाना तक नहीं खाते, पढ़ाई नहीं करते। जिद करके बैठ जाते हैं कि उन्हें मोबाइल फोन चाहिए ही चाहिए। इस तरह के कुछ बच्चों को मां-बाप अस्पताल लेकर भी पहुंचते हैं। स्कूल में भी बच्चों को फोन से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन अब एक स्कूल में बच्चों को फोन से दूर करने के लिए टीचर्स ने जो रास्ता अपनाया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में स्कूल के प्लेग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हैं। इसी बीच एक टीचर अपनी आंख को पकड़कर बच्चों के बीच पहुंचती है। एक अन्य टीचर ने चिल्लाकर कहा कि यह मैम को क्या हो गया है? आंखों में पट्टी बांधकर आई महिला टीचर एक कुर्सी पर बैठ गई और बोली कि मैं बहुत ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी।
एक टीचर ने बच्चों से कहा कि देखो मैम का क्या हाल हो गया है, उनकी आंख से कितना खून निकल रहा है। देखो-देखो। इसके बाद टीचर एक फोन लेकर बच्चों के पास गई और बोली- लो फोन लो। बच्चे डरकर फोन लेने से मना करते हैं। टीचर ने सभी बच्चों से पूछा कि किसे चाहिए मोबाइल फोन? वीडियो में एक भी बच्चा ऐसा नहीं था, जो फोन लेने के लिए तैयार हुआ हो।
वीडियो के अंत में एक टीचर बच्चों के पास गई तो वह रो रहे थे । एक से पूछा कि क्यों रो रहे हो? फिर मोबाइल फोन चलाओगे बेटा? बच्चे ने बिना बोले न में सर हिला दिया। यह वीडियो बच्चों को मोबाइल फोन से दूर करने के लिए बनाया गया है। स्कूल टीचर्स ने नए तरीके से बच्चों को सबक सिखाने का फैसला लिया था। वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं के HP इंटरनेशनल स्कूल का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : चीन में अचानक होने लगी ‘अंडरवियर की बारिश’
वीडियो आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बचपन से ही झूठ की खेती शुरू कर दी गई है। कल इन बच्चों को पता चलेगा कि ऐसा कुछ नहीं है तो उनका विश्वास अध्यापकों की अन्य हिदायतों से भी उठ जाएगा। एक ने लिखा कि यह तरीका बच्चों को मोबाइल की लत से छुड़ाने के लिए एक नई और प्रभावी पहल लगती है। एक ने लिखा कि बच्चों को मोबाइल की लत से बाहर निकालने के लिए ऐसे जागरुकता अभियानों का बहुत महत्व है। आंखों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की कहानी, विशेषकर जब वह एक टीचर से जुड़ी हो, बच्चों को सचमुच जागरूक कर सकती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines