---विज्ञापन---

चीन में अचानक होने लगी ‘अंडरवियर की बारिश’, क्यों सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड हुआ “underwear crisis”?

Chongqing Underwear Crisis : चीन में एक अजीब घटना हुई है, यहां आसमान से 'अंडरवियर' की बारिश हुई है। आइये आइये जानते हैं कि आखिर अंडरवियर की बारिश कब और कैसे शुरू हुई।

---विज्ञापन---

Chongqing Underwear Crisis : चीन में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब आसमान से अचानक अंडरवियर की बारिश होने लगी। आसमान में अंडरवियर ही अंडरवियर दिखाई दे रहे थे। इसे “9/2 चोंगकिंग अंडरवियर संकट” नाम दिया गया है। आखिर आसमान में अचानक इतने अंडरवियर कहां से आ गए? आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

चीन के एक शहर में 2 सितंबर को अचानक आसमान में अंडरवियर या इनरवियर उड़ते दिखाई दिए। चोंगकिंग शहर के लोगों के अंडरवियर बालकनी से उड़ गए। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते अंडरवियर आसमान में उड़ते दिखाई दिए। चीनी सोशल मीडिया पर ऐप इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि चोंगकिंग शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। स्कूल की छुट्टी कर दी गई है और लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके, इसके लिए अधिकारियों ने कृत्रिम रूप से बारिश कराने का फैसला किया था। यह सभी चल ही रहा था कि अचनाक तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में अंडरवियर ही अंडरवियर दिखाई दिए।

---विज्ञापन---

आसमान में इतने अंडरवियर कहां से आए?

दरअसल चीन में अधिकतर लोग नहाने के बाद अपना अंडरवियर खुद हाथों से साफ करते हैं और सूखने के लिए बॉलकनी या खुले में ही फैला देते हैं। एक दिन अचानक तेज हवाएं चली और ये अंडरवियर उड़ने लगे। इनकी संख्या इतनी अधिक थी कि हर तरफ सिर्फ अंडरवियर ही अंडरवियर दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : नहाती महिलाओं के1000 वीडियो कैमरे में कैद, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में भी फंसा है आरोपी

---विज्ञापन---

क्या बोले अधिकारी?

रिपोर्ट्स की मानें तो कृत्रिम बारिश करा रहे अधिकारियों का कहना है कि कृत्रिम बारिश और तेज हवाओं का आपस में कोई लेना देना नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी चीन में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बाद  कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया गया था।

First published on: Sep 11, 2024 03:36 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola