Cave of Death: इस धरती पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत, अनोखी और रहस्यमयी जगहे हैं। ये जगहें किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। इनमें से कुछ जगहें इतनी भयानक भी हैं कि यहां जाना मौत के मुंह में जाने जैसा हो सकता है। एक ऐसी जगह कोस्टा रिका के अलअजुएला की कुएवा डे ला मार्टे है जिसे ‘मौत की गुफा’ भी कहा जाता है। यह किसी फिक्शन फिल्म के सीन जैसा है, लेकिन झूठ नहीं है। कहा जाता है कि इस गुफा के अंदर कार्बन डाइऑक्साइड गैस भारी मात्रा में है। ये गैस इतनी खतरनाक है कि गुफा के अंदर जाने वाले हर जानवर की जान ले लेती है। यहां तक कि आग को जैसे ही इस गैस के संपर्क में ले जाते हैं, आग एक झटके में ही बुझ जाती है। तो चलिए जानते हैं इस मौत की गुफा के बारे में।
बोर्ड पर लिखा है, ‘खतरा’
यह छोटी सी गुफा जो मात्र छह फीट गहरी और दस फीट लंबी है, जिसे आप पहली नजर में देख कर कह नहीं सकते कि ये इतनी भयानक भी हो सकती है। इस गुफा के चारो तरफ पत्ते बिखरे हुए हैं, और एक बोर्ड पर लिखा है, ‘खतरा’। जैसे ही कोई इस गुफा के पास जाता है खतरा बढ़ जाता है। यहां सांस लेते ही आपके लिए खतरा बढ़ता जाएगा। इस गुफा की वीडियो ‘एक्सप्लोरर गाइ’ वैन रेंटरगेम ने शेयर की थी। जिन्होंने बताया कि इस गुफा में भयंकर मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस का रिसाव होता है।
हर घंटे 30 kg CO2 का होता है रिसाव
माना जा रहा है कि, ये गुफा हर घंटे 30 किलोग्राम CO2 उत्सर्जित करती है। जो कि जमीन पर इकट्ठी होती है। इस गैस के करीब जाते ही किसी भी जीव का दम घुटने लगता है। हालांकि, गुफा की ऊपरी परत में सांस लेने लायक ऑक्सीजन होती है, लेकिन इससे नीचे जाना जानलेवा होता है।
क्यों घुटता है गुफा में दम
दरअसल, इस गुफा में कार्बन डाइऑक्साइड, CO2 की बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है। बता दें, इस गैस की न तो कोई महक है और न ही कोई कलर, जिसके कारण लोग देख कर ये नहीं समझ पाते की गुफा में कोई जानलेवा खतरा भी हो सकता है। इस गुफा के अंदर जाते ही ब्लड स्ट्रीम से ऑक्सीजन बाहर निकलने लगती है जिससे तेजी से दम घुटने लगता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
22 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines