हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ओ भाई! नशे में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, बाहर निकला तो उड़े होश; वीडियो वायरल

Amroha Viral Video : अमरोहा का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे ट्रैक पर कार खड़ी दिखाई दे रही है, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Amroha Viral Video : उत्तर प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क की जगह रेलवे ट्रैक पर कार चलाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था और रेलवे फाटक से करीब 50 मीटर तक कार लेकर रेलवे ट्रैक पर दौड़ता रहा। रेलवे फाटक के कर्मचारियों ने जाकर शख्स को बाहर निकाला। कार में एक महिला भी मौजूद थी।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गजरौला भानपुर फाटक का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाई। कार करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ती रही, इससे रेलवे कर्मचारी सन्न रह गए। रेलवे कर्मचारियों ने जब कार का पीछा किया तो उसमें एक शख्स के साथ ही एक महिला आगे की सीट पर बैठी हुई थी।

रविवार को मुरादाबाद की ओर से एक कार आई और सड़क की ओर जाने की जगह कार को दौड़ा ट्रैक पर ही दौड़ा दिया। करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ने बाद कार फंस गई। गेटमैन ने तुरंत शोर मचा दिया और इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। रेलवे के अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट तक कार रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान एक मालगाड़ी भी आ गई थी, जिसे रोका गया। वहीं कार छोड़कर कार चालक फरार हो गया। स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे और गजरौला का हाइड्रा मंगवाकर कार को ट्रैक से हटवाया। तब जाकर मालगाड़ी वहां से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें : क्या ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को भी किया जाएगा डिपोर्ट? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग शख्स की लापरवाही पर माथा पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि शख्स शराब के नशे में था और नशे में होने का कारण ही हादसा हुआ। कार में एक महिला भी सवार थी, जो भीड़ देखते ही वहां से चली गई। अब मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें