शौक को बनाया बिजनेस! अब कमा रही हैं करोड़ों रुपये, जानिए इस धांसू बिजनेस आइडिया के बारे में....

यूएस की एक महिला ने अपने पौधे के प्यार को एक बेहतरीन बिजनेस में कन्वर्ट कर लिया और अब हर साल उससे करोड़ों कमा रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Gardening Representative Image

पौधे बेचकर कमाए करोड़ों रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे आया आइडिया?

शुरुआत में लीना के लिए बस ये एक शौक था, उनको अपना घर सजाना पसंद था, जिसके लिए वे पौधों का इस्तेमाल करती थी। 2017 में लीना ने पहली बार इनडोर गार्डनिंग की शुरुआत पोथोस पौधे से की थी, मगर वो कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद  2022 में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर फिर से गार्डनिंग शुरू की। समय के साथ-साथ पौधों में उनकी रुचि बढ़ती गई।

ये लगाव इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपने घर को अलग-अलग तरह के पौधों से भर दिया, जिसमें 8-फुट लंबा मॉन्स्टरस भी शामिल था। हालांकि बाद में पेटीग्रेव को ये समझ आया कि उनके पास जितने पौधे थे, वे उन्हें रखरखाव नहीं  कर सकती थी।

पौधों की बढ़ती संख्या को मैनेज करने के लिए पेटीग्रेव ने उन्हें ऑनलाइन मार्केटप्लेस पामस्ट्रीट पर बेचने का फैसला किया। इसके बाद जून 2023 में  लाइव स्ट्रीम के जरिए उन्होंने एक नीलामी का आयोजन किया। जुलाई 2024 तक, पेटीग्रेव अपने साइड बिजनेस से हर महीने 12,380 डॉलर यानी लगभग 10.45 लाख रुपये कमा रही थी।

विज्ञापन
Gardening

Gardening

कमाल का बिजनेस आइडिया

जैसा कि हम बता चुके हैं कि पेटीग्रेव आईटी में काम करती हैं। अपनी इस जॉब से वे हर साल 90,000 रुपये कमाती हैं। इसके अलावा अपने प्लांट बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देती है और हर हफ्ते इसके लिए लगभग 20 घंटे बिताती है। लीना अपने पूरे बिजनेस को खुद ही मैनेज करती हैं, इसमें पौधे खरीदने से लेकर उन्हें बेचने और शिपिंग तक, वो सब कुछ संभालती हैं।

विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने अपने गैरेज से ग्रीनहाउस बना रखा है। पौधे की देखभाल के लिए लीना ने 5 लोगों को ठेके पर रखा है। ये प्लांट बिजनेस इतना  फायदेमंद हो गया है कि मार्क्विस ने अपनी नौकरी छोड़ दी है। लीना के पौधों की कीमत 30 डालर यानी लगभग 2,500 रुपये से लेकर 115 डॉलर यानी लगभग 9,700 रुपये तक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ