क्रिकेट के मैदान में घुस गया सांड, फील्डर भी लेने लगे 'रन', देखें वीडियो

Bull Enters in Cricket Ground: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेट के मैदान में अचानक सांड घुस जाता है। उसे भागता देख प्लेयर्स भी दौड़ लगाने लगते हैं। ये नजारा देख वहां बैठे दर्शक भी हंसने लग जाते हैं।

Bull Enters in Cricket Ground

क्रिकेट के मैदान में हुई सांड की एंट्री।

विज्ञापन

Bull Enters in Cricket Ground: क्रिकेट के मैदान से दिलचस्प नजारे सामने आते हैं। जिसे देख दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा एक स्थानीय खेल प्रतियोगिता के दौरान सामने आया। जहां क्रिकेट के मैदान में सांड घुस गया। जिसे देख प्लेयर्स के बीच खलबली मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खिलाड़ी लगे भागने

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो टीमों के बीच मैच चल रहा होता है। इसी बीच अचानक दो सांड वहां घुस जाते हैं। उनमें से एक सांड जब मैदान के बीचों-बीच जाने लगता है तो वहां हड़कंप मच जाता है। फील्डर भी उससे बचने के लिए भागने लगते हैं। इसके बाद सांड भागता जाता है और देखते ही देखते पूरा मैदान खाली हो जाता है।

Advertisment

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

हालांकि वहां सिर्फ एक बल्लेबाज बच जाता है। जिसके हाथ में बैट होता है। सांड के भागने के बाद लोग राहत की सांस लेने लगते हैं। इस वायरल वीडियो पर कई रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने जहां बल्लेबाज की हिम्मत की दाद दी तो वहीं कुछ ने कहा कि सांड क्रिकेट खेलना चाहता था और अपने आपको नहीं रोक सका। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कहा- ज्यादा सुरक्षा के लिए एक्स्ट्रा फील्डर होने चाहिए।

विज्ञापन

किसी गांव या कस्बे का आयोजन

हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन इसे देखने से लग रहा है कि किसी गांव या कस्बे में कोई स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई होगी। जिसमें राह चलते सांड अचानक घुस आए। लोगों को मैच का लुत्फ लेते हुए भी सड़क पर बैठे देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कई इंटरनेशनल मुकाबलों में सांप और जहरीले जानवर निकलने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ