लड़कियों को छेड़ने वाले को मिली तालिबानी सजा! पुलिस थाने में बेल्ट से पिटवाया; भड़के लोग

Boy Beaten By Girl In Police Station : मध्य प्रदेश के बैतूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पुलिस थाने में एक लड़के को पीटती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि एक लड़का उनके साथ छेड़खानी करता है।

betul Viral video

वीडियो मध्य प्रदेश के बैतूल का बताया जा रहा है।

Boy Beaten By Girl In Police Station: मध्य प्रदेश के बैतूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की एक लड़के को पट्टे से पीटती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि लड़का, लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था। इसके बाद उसे पुलिस थाने लाया गया, जहां लड़की ने लड़के को पट्टे से पीटा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दो छात्राओं ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में शिकायत की थी कि एक लड़का उनके साथ छेड़खानी करता है और अभद्र कमेंट करता है. इसके बाद लड़के को पकड़कर थाने लाया, जहां लड़की थाने में ही लड़के की पिटाई कर रही है।  इसके बाद पुलिस का एक जवान भी लड़के की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

‘ये तो तालिबानी सजा है’

वीडियो देखकर कुछ लोग इसे सही सबक कह रहे है तो कुछ का कहना है कि ये तो तालिबानी सजा है। अगर किसी ने गलती की है तो उसे कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए। इस तरह कानून अपने हाथ में लेकर सजा देने का अधिकार किसने दिया है ?


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि कानून हाथ में नहीं लिया जाना चाहिए, कोर्ट और न्याय व्यवस्था किस लिए है। एक ने लिखा कि कई जगहों पर लड़कियां भी लड़को को छेड़ती है तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? एक अन्य ने लिखा कि शिकायत पर इतनी पिटाई? क्या उसने सच में छेड़ा था? एक ने लिखा कि इस तरह तो हमारा देश भी तालिबान की तरह हो जायेगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस थाने की पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

बताया गया कि लड़कियों ने लड़के के खिलाफ शिकायत दी थी, वे चाहती थीं कि इस लड़के को चेतावनी दी जाए, वे कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती थीं लेकिन पुलिस ने पिटाई करवा दी। खबरों की मानें तो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ