हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सड़क किनारे स्ट्रीट फूड खा रही लड़कियों पर टूटा सांड का कहर, डरावना वीडियो वायरल

Bull Attack Viral Video : वीडियो में तीन लड़कियां सड़क किनारे एक दुकान पर कुछ खाती दिखाई दे रही हैं। तभी अचानक दो सांड लड़ते हुए वहां पहुंचे, जिनकी चपेट में ये लड़कियां भी आ गईं। एक बच्ची सांड के नीचे आ गई, गनीमत रही कि सांड ने उसके शरीर पर पैर नहीं रखा।

विज्ञापन

Bull Attack Viral Video : उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में खुले में घूमने वाले जानवरों का आंतक बढ़ता जा रहा है। खुले में घूमने वाले जानवरों के हमले में कई लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, सांड के हमले के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक दुकान पर तीन लड़कियां स्ट्रीट फूड खा रही हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक भयानक दुर्घटना उनके साथ होने वाली है। वीडियो में देख सकते हैं कि तीनों लड़कियां खा रही थी लेकिन अचानक से वहां सांड आ धमके।


दो सांड लड़ते-लड़ते लड़कियों के करीब आ गए। लड़कियां भागने की कोशिश करतीं तब तक दोनों सांड लड़कियों के पास पहुंचे। तीनों लड़कियां को सांड ने उठाकर फेंक दिया। एक लड़की तो जमीन पर गिर पड़ी तो सांड के पैरों के नीचे आ गई। गनीमत रही कि सांड ने लड़की के ऊपर अपना पैर नहीं रखा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पति को हुआ पत्नी पर शक, पार कर दी हैवानियत की हद, गुप्तांग पर लगा दिया ताला!

तीन लड़कियां इस हमले में बुरी तरह घायल हो गईं। भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये वीडियो कहां का है लेकिन वीडियो देखने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंची गर्लफ्रेंड, मां ने रंगे हाथ पकड़ा; सड़क पर हुआ बवाल

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सांड को लेकर सरकार को जरूर कोई ठोस कदम उठाने चाहिए क्योंकि ये कई हादसों के कारण बन रहे हैं। एक ने लिखा कि ये तो बहुत भयावह है, इस तरह तो किसी की जान भी जा सकती है। सरकार को चाहिए खुले में घूम रहे सांड को पकड़े, वरना ये आम लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola