हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सू-सू की एक बूंद से दोस्त बना कातिल! धारदार हथियार से चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार, बेरहमी से की हत्या

Bulandshahr News : मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, यहां शराब के नशे में दो लड़कों के बीच पेशाब की छीटों को लेकर विवाद हुआ और फिर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश बुलंदशहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां दोस्तों के बीच पेशाब की एक बूंद को लेकर विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला हत्या तक पहुंच गया। दोस्त ने अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पेशाब के छीटें और एक निर्मम हत्या

मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद का है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में कुछ दोस्त शराब पार्टी के बाद घर जा रहे थे, तभी एक दोस्त पेशाब करने लगा। पेशाब की कुछ छीटें एक लड़के पर पड़ गई, इससे भड़ककर पेशाब कर रहे शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ से पेशाब कर रहा शख्स आग बबूला हो गया और उसने अपने ही दोस्तों की निर्मम हत्या कर दी।

पेशाब के छींटे गिरने से राहुल नाम के लड़के ने अंकुर नाम के लड़के को थप्पड़ मार दिया। इस पर अंकुर इस कदर नाराज हुआ कि धारदार हथियार से राहुल पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, दोस्तों का ग्रुप शराब पार्टी करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


दोस्त की हत्या करने के बाद हत्यारा अंकुर फरार हो गया है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने राहुल की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पार्टी में शामिल अन्य दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : UP : 165 रुपये के लिए कार ने टोलकर्मी को उड़ाया! खौफनाक वीडियो आया सामने

विज्ञापन

वहीं घरवालों का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं है कि विवाद क्या और क्यों हुआ? एक बजे के करीब उन्होंने मृतक को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि घटना से पहले दोस्तों में विवाद हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola