जेब से पैसे खर्च कर ब्याह लाया दुल्हन, फिर करने लगी 15 लाख की डिमांड, फिर कर गई कांड

Rajasthan News : मामला राजस्थान के नागौर जिले का है, जहां बिना दहेज की शादी के बाद भी दुल्हन घर के जेवरात को लेकर फरार हो गई। अब पति ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Rajasthan

Rajasthan News : ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें दहेज ना लेकर शादी की गई। बिना दहेज के शादी करने की संख्या बढ़ती जा रही है। दहेज के खिलाफ कानून है लेकिन इसके बावजूद आज भी दहेज के साथ ही शादियां होती हैं। हालांकि राजस्थान में एक शख्स ने जब बिना दहेज के शादी की और दुल्हन के लिए अपनी तरफ से जेवरात बनवाए, इसके बाद भी दुल्हन चूना लगा दिया।

रास्ज्थान के नागौर का है मामला 

मामला राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया है। लाडनूं कस्बे के रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह गहने लेकर फरार हो गई। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि शादी के बाद वह 15 लाख रुपये डिमांड कर रही थी। इसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जसवंतगढ़ के रहने वाले मोहित प्रजापत ने बताया है कि उसकी शादी सुजानगढ़ की रहने वाली सोनू नाम की लड़की से 30 मार्च को हुई। मोहित ने बताया कि उसने शादी में कोई भी दहेज नहीं लिया, इसके विपरीत उन्होंने अपनी पत्नी के लिए लाखों के गहने बनवाए। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था और शादी बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुई।

ससुराल आने के बाद दुल्हन सोनू घर वालों के हिसाब से चल रही थी और खुश थी लेकिन अचानक उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और उसने ससुराल वालों से 15 लाख रुपये की मांग कर दी। इसके बाद ससुराल वाले परेशान हो गए और इसमें असमर्थता जताई लेकिन सोनू पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

मोहित प्रजापति ने बताया कि पत्नी सोनू घर के जेवरात लेकर फरार हो गई। मोहित ने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि पत्नी जेवरात लेकर फरार हो गई है और साथ ही 15 लाख रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ