बॉस ने छुट्टी नहीं दी, इंप्लॉई ने Company को गजब अंदाज में बोला Tata, Bye-Bye, व्हाट्सएप चैट वायरल

Boss Deny Sick Leave Without Doctor prescription Employee: बुखार होने की वजह से इंप्लॉई बॉस से छुट्टी के लिए अप्रूवल मांगता है। लेकिन बॉस उसे इसके बाद भी ऑफिस आने के लिए दबाव डालता है। ऐसे में परेशान होकर शख्स कंपनी से गजब के अंदाज में रिजाइन देता है। इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉस ने छुट्टी नहीं दी, इंप्लॉई ने Company को गजब अंदाज में बोला Tata, Bye-Bye, व्हाट्सएप चैट वायरल
विज्ञापन

Boss Deny Sick Leave Without Doctor prescription Employee: सोशल मीडिया पर बॉस और इंप्लाई की व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। Reddit पर वायरल हो रहे व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने बॉस से Sick लीव से लिए मैसेज डालता है, लेकिन बॉस मैसेज पढ़ ताे लेता है, लेकिन प्रिस्क्रिप्शन दिखाने की बात करता है, जो इंप्लाई के पास नहीं होता। इस पर उसका बॉस उसे छुट्टी देने से इनकार कर देता है। सारी बातचीत व्हाट्सएप चैट पर हो रही है।  जब कर्मचारी द्वारा कई बार विनती के बाद भी उसे छुट्टी नहीं मिलती तो वह गजब के अंदाज में कंपनी को Tata, Bye-Bye (I am Out) बोल देता है, जिस अंदाज में शख्स ने कंपनी से रिजाइन दिया, उसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

Reddit पर वायरल हो रही चैट के अनुसार, शख्स अपने बॉस को व्हाट्सएप पर मैसेज कर छुट्टी अप्रूव करने के लिए कहता है कि आज सुबह जब मैं उठा तो मेरे पूरे शरीर का अंग-अंग दर्द कर रहा था। इस वजह से मैं पूरी रात परेशान रहा। हालांकि, मुझे छुट्टी लेना पसंद नहीं है लेकिन आज मेरी कंडीशन बहुत खराब है तो मैं आज ऑफिस नहीं आ सकूंगा।

विज्ञापन

डॉक्टर की पर्ची दिखाओ

इस पर बॉस इंप्लॉई से डॉक्टर की पर्ची का फोटो दिखाने के लिए कहता है और छुट्टी अप्रूव नहीं करता है। वह बॉस को बताता है कि पैसों की कमी होने के चलते मैं पिछले तीन साल से डॉक्टर के पास नहीं गया। लेकिन इसके बाद भी बॉस बार-बार उससे ऑफिस आने के लिए दबाव डालता रहा। साथ ही कहा कि अगर आपको मामूली बुखार है तो ऑफिस आकर काम करो।

 

विज्ञापन

बुखार कैसे आया इसका कारण पूछने का हक नहीं

कई बार छुट्टी के लिए विनती करने के बाद भी बॉस उसे छुट्टी नहीं देता। इससे परेशान होकर शख्स रिजाइन डाल देता है कि ओके Bud (Buddy) लंच रूम में बैठकर आपके फोन पर पूरा दिन गेम खेलने में बहुत मजा आया। I am Out (I am Resigning)। एक यूजर्स ने लिखा कि बुखार में बॉस ऑफिस आने के लिए कह रहा है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। आपने रिजाइन देकर सही किया। वहीं, एक शख्स ने सलाह देते हुए लिखा कि आपको बॉस से छुट्टी के लिए अप्रूवल लेने की जगह, खुद से सिक लीव लेनी चाहिए थी क्योंकि आपके बॉस को बुखार कैसे आया इसका कारण पूछने का हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ