'आ गया स्वाद', बाइक से स्टंट कर रहे थे लड़के, स्टाइल के चक्कर में लगी भयंकर चोट; देखिए वीडियो

Bike Stunt Video Viral: सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है

Bike Stunt , Viral Video
विज्ञापन

युवाओं के सिर पर रील्स बनाने और स्टंट करने का खुमार चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टंट के वीडियो शेयर करते हैं, जिसे देखकर कम उम्र के लड़के भी स्टंट करने की कोशिश करते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें स्टंट के चक्कर में लोग जख्मी हुए हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार एक ट्रक के पीछे चल रहे हैं। इनमें से एक बाइक पीछे हैं जिसके हेलमेट में कैमरा लगा हुआ है जबकि आगे चल रही बाइक पर दो लोग बैठे हुए हैं और दोनों ही बिना हेलमेट के हैं। इसी दौरान बाइक चला रहा शख्स स्टंट करने लगता है और अचानक एक्सीलेटर बढ़ा देता है।

विज्ञापन

अचानक एक्सीलेटर बढ़ाए जाने से बाइक का अगला हिस्सा उठ गया और पीछे वाला जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरने से उसके पीछे जोरदार चोट लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उठने के बाद वह कुछ देर तक चोटिल हिस्से को पकड़कर खड़ा रहा। यह पूरा घटनाक्रम पीछे की बाइक पर सवार शख्स के कैमरे में कैद हो गया।

वीडियो पर लोगों की टिप्पणी

वीडियो देखने के बाद एक X यूजर ने लिखा कि अगर मैं वहां होता तो ये जरूर कहता Once More। एक ने लिखा कि आख़िरकार ऐसे नमूने आते कहां से हैं ? एक ने लिखा कि अच्छा हुआ सिर नहीं टकराया वरना वहीं से अर्थी उठती। इसकी किस्मत अच्छी थी। एक अन्य ने लिखा कि अब एक ऐसा हेमलेट भी बनाया जाना चाहिए जो ऐसे गिरने पर चोट से बचाने में मदद करे।

विज्ञापन

बता दें कि सोशल सोशल मीडिया पर स्टंट वाले वीडियो शेयर करने पर कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। राज्य पुलिस इस तरह के स्टंट करने वाले लड़कों पर कार्रवाई करती है। हालांकि यह वीडियो कहां का है , इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ