अजब-गजब: स्कूटी के साथ जमीन से 200 मीटर की ऊंचाई पर की पैराग्लाइडिंग, देखें वीडियो 

Paragliding with scooter Viral video news in hindi: वीडियो हिमाचल प्रदेश का है। पंजाब के हर्ष ने पैराग्लाइडिंग को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया।

watch video Amazing video Paragliding with scooter upto 7 kilometers at a height of 200 meters

Paragliding with scooter Viral video news in hindi: लोग अपने हर पल को यादगार बनाने चाहते हैं।  ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक पैराग्लाइडिंग करता दिखाई पड़ रहा है।  खास बात यह है कि उसने अपनी स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग की है। यह वीडियो हिमाचल के बिलासपुर का  है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम हर्ष है। वह पंजाब का रहने वाला है। उसने रोमांच के लिए अपनी स्कूटर संग पैराग्लाइडिंग की है।

विज्ञापन

7 किलोमीटर तक का सफर तय किया

हर्ष ने जब यह बात पैराग्लाइडिंग करने वाले को बताई तो स्कूटर समेत हर्ष के वजन का आंकलन किया गया। तय मानकों के अनुसार वजन होने पर उसे ऐसा करने की अनुमति मिली। जानकारी के अनुसार हर्ष ने जमीन से 200 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ान भरी। वह करीब 7 किलोमीटर तक जमीन से आसमान के बीच हवा में रहा। ऐसा कर हर्ष ने पैराग्लाइडिंग का रिकॉर्ड बनाया है। वायरल वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस अजब-गजब कारनामे वाला वीडियो देख रहे हैं।

विज्ञापन

ट्विटर लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो

2 हजार से अधिक लोग देख चुके

वीडियो को अभी तक करीब 2 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। अभी तक 10 लोग लोग इस वीडियो को रिपोस्ट कर चुके हैं। 49 लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो में युवक स्कूटर संग पैराग्लाइडिंग करता दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में स्कूटर पर बैठा हर्ष दिखाई पड़ रहा है। दोनों हवा में लटके हुए हैं। 52 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि पूरे समय हर्ष बेहद कम्फर्टेबल राइड करता है। उसे बिलकुल भी घबराइट नहीं हुई। इससे पहले सोशल मीडियो पर हवा में शादी करने, जन्मदिन मनाने और स्टंट बाजी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। लोग अपने खास पल को यादगार बनाने के लिए ऐसे प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ