News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
कीड़े का नाम सुनकर ही लोगों का मन खराब हो जाता है लेकिन बहुत से ऐसे कीड़े होते हैं जो इंसानों के लिए फायदेमंद होते हैं। एक कीड़ा ऐसा भी है जो इंसान को लखपति बना सकता है। जी हां, आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे कीड़े की , जो कचरे के बीच में रहता है। एक कीड़े को बेचने पर आपको लाखों रुपये मिल सकते हैं।
स्टैग बीटल नाम के कीड़े को दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। इस कीड़े की कीमत इतनी अधिक है कि आप अपनी जिंदगी में काफी सुधार ला सकते हैं। घर, गाड़ी खरीद सकते हैं। स्टैग बीटल को सबसे छोटे कीड़ों में एक माना जाता है। हालांकि यह कीड़ा मिलना इतना आसान नहीं है क्योंकि ये दुर्लभ हैं।
यह कीड़ा 5 सेमी को होता है। सबसे अलग और अजीब होने के कारण ही इस कीड़े के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। इस कीड़े के आगे की ओर सींग जैसा (लगभग बिच्छू जैसा) शरीर का हिस्सा निकला दिखाई देता है। कुछ वक्त पहले एक एक स्टैग बीटल लगभग 65 लाख रुपये में बेचा गया था।
स्टैग बीटल पेड़ का मीठा रस, सड़े फलों से अपना आहार ग्रहण करते हैं। खासतौर पर यह उन लकड़ियों से अपना भोजन एकत्रित करते हैं जो सड़न पकड़ चुकी होती हैं। गार्डन या पार्क में जहां सड़ी लकड़ी अधिक मात्रा में रहती हैं, वहां इन कीड़ों के मिलने की संभावना भी अधिक होती है।
वयस्क होने क बाद ये कीड़े कुछ सप्ताह में ही मर जाते हैं, वयस्क होने में स्टैग बीटल को करीब सात साल का वक्त लगता है। वैसे गर्म स्थानों पर ये कीड़े रहना अधिक पंसद करते हैं। जानकारी के मुताबिक ये कीड़े जमीन के नीचे रहते हैं लेकिन गर्मियों में प्रजनन के लिए कुछ वक्त लिए बाहर निकलते हैं। इन कीड़ों का उपयोग दवाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।