Blinkit Fraud Latest Update: राशन से लेकर सब्जी और रोजमर्रा की चीजों के लिए कई ऐप्स मौजूद हैं। वहीं blinkit ऐप का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। हालांकि अब इस ऐप पर फ्रॉड का दावा किया जा रहा है। बेंगलुरु के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शख्स का दावा blinkit ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। ऑर्डर के समय blinkit ने 1 लीटर तेल फ्री देने का वादा किया था, लेकिन ऑर्डर आया तो उसमें 1 लीटर फ्री वाला तेल नहीं था।
क्या है पूरा मामला?
एडवेंचर्स पार्सनिव3 नामक एक यूजर ने रेडिट प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में शख्स ने लिखा कि मैंने blinkit पर 5L+1L तेल ऑर्डर किया था। blinkit ऐप पर यह ऑफर 1072 रुपए का था। मगर डिलीवरी एजेंट ने सिर्फ 5 लीटर तेल ही दिया।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल दुनिया को दिखाएंगे ताकत, दोनों देशों का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू
blinkit ने दिया कूपन
शख्स ने आगे बताया कि जब उसे ऑर्डर में 1 लीटर तेल नहीं मिला तो उसने blinkit पर इसकी शिकायत दर्ज की। ऐसे में blinkit ने उसे 100 रुपए का कूपन पकड़ा दिया और कहा कि इससे अधिक मुआवजा उनकी पॉलिसी के खिलाफ है। blinkit के द्वारा दी गई रकम तेल की वास्तविक कीमत से बहुत कम थी।
तेल की वास्तविक कीमत
रेडिट यूजर का कहना है कि ऑफर के हिसाब से 1072 में छह लीटर तेल मिलना था, लेकिन सिर्फ 5 लीटर ही मिला। ऐसे में 1 लीटर तेल की कीमत 178 रुपए होती है। मगर blinkit ने उतने पैसे भी वापस नहीं दिए बल्कि 100 रुपए देकर ही पल्ला झाड़ लिया।
180 रुपए का रिफंड
शख्स का कहना है कि यह एक तरफ का फ्रॉड है, जो blinkit अपने ज्यादातर कस्टमर्स के साथ करता है। कई लोग इस तरह के फ्रॉड को नजरअंदाज कर देते हैं। मैरे जैसे कई लोग 100 रुपए से संतोष कर लेते और 78 रुपए भूल जाते। वहीं पोस्ट वायरल होने के बाद blinkit ने शख्स को 180 रुपए का रिफंड दिया है।
यह भी पढ़ें- रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, देने होंगे 25 लाख रुपये
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines