Bihar News : बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। प्रेमी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रेमी और प्रेमिका दो साल तक रिलेशन में थे। दोनों एक जुलाई को शादी भी करने वाले थे लेकिन शादी से पहले कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमिका भड़क गई और प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट लिया।
मामला बिहार के सारण का है, जहां शादी के कुछ वक्त पहले ही प्रेमी ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इससे प्रेमिका इस कदर भड़क गई कि उसने अपने ही प्रेमी के गुप्तागों को काट दिया। घटना 1 जुलाई को सारण के मरहौरा में हुई। बताया गया कि दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे। प्रेमी की हालत खराब है उसका पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूछताछ में प्रेमिका ने बताई वजह
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसे किसी और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जब प्रेमिका को पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई तो उसने पूरी कहानी बताई कि उसने अपने ही प्रेमी का प्राइवेट पार्ट क्यों काट दिया।
यह भी पढ़ें : पहली डेट पर प्रेमी से मिलने नहीं गई लड़की, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार; ‘लव स्टोरी’ में है गजब का ट्विस्ट
पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। 1 जुलाई को दोनों छपरा की कोर्ट में शादी करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके चलते यह पूरी घटना हुई। लड़के का अस्पताल में चल रहा है, वह घायल हो गया था। प्रेमी की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : ये क्या? कैदी के सामने ‘बहक’ गई महिला अधिकारी, यौन संबंध बनाते पकड़ी गई; दर्ज हुआ केस
खबरों की मानें तो प्रेमिका नर्सिंग होम चलाती थी और प्रेमी मढ़ौरा के वार्ड 12 का वार्ड पार्षद है। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का आरोप है कि वेद प्रकाश ने कई बार शादी करने के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। अंत में उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines