पहली डेट पर प्रेमी से मिलने नहीं गई लड़की, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार; 'लव स्टोरी' में है गजब का ट्विस्ट

Viral News : ऑनलाइन डेटिंग ऐप से मिलने के बाद कपल पहली बार डेट पर जाने वाला था, अचानक लड़की का मन बदल गया। डेटिंग पर जाने से बचने के लिए उसने एक साजिश रच डाली लेकिन वह खुद ही गिरफ्तार को गई। जानें क्या है पूरा मामला

Online Dating
विज्ञापन

Viral News : डेटिंग ऐप के जरिए बड़े-बड़े फ्रॉड हो रहे हैं। कई बार मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने जब अपनी पहली डेट पर जाने से इनकार कर दिया और एक झूठी कहानी रच डाली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पहली डेट के लिए तैयार बैठे लड़के का सपना चूर-चूर हो गया। पढ़िए डेटिंग के बीच कैसी हो गई पुलिस की एंट्री!

मामला अमेरिका का है। नॉर्थ लिबर्टी शहर में डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़के और लड़की की मुलाकात हुई। दोनों के बीच कई दिनों तक बातचीत हुई और फिर दोनों ने पहली बार डेट पर जाने का फैसला किया लेकिन लड़की ने कुछ और ही कहानी रच दी, जिससे लड़के को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंच गई लेकिन लड़की खुद ही गिरफ्तार हो गई ।

Advertisment

डेच पर जाने से बचने के लिए रच डाली साजिश

16 जून को थॉमस नाम की लड़की डेटिंग ऐप के जरिए मिले एक शख्स के साथ डेट पर जाने वाली थी लेकिन जब शख्स उसे लेने के लिए घर पहुंचा तो वह बुरी तरह डर गई और डेट पर ना जाने के बहाने बनाने लगी। हालांकि लड़का उसका वेट कर रहा था और लड़की को साथ ले चलने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया और एक साजिश रच डाली।

लड़की ने पुलिस को फोन कर कहा कि उसका एक पूर्व प्रेमी उसे परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। थॉमस नाम की लड़की ने कहा कि वह अपने प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली है। इसीलिए वह जान से मारने, मुक्का मारने, या चाकू से हमला करने की कोशिश कर सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के लिए लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

हालांकि लड़के ने लड़की की पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। लड़के ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे और दोनों डेट पर जाने वाले थे। लड़के ने अपनी और लड़की के बीच हुई चैटिंग को दिखा दी । इसके बाद पुलिस आश्वस्त हो गई और 18 साल की लड़की को झूठी शिकायत दर्ज कराने, झूठी शिकायत के लिए कॉल करने पर पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ