साधु के कपड़े उतारकर बनाया वीडियो! दबंगों ने पीट-पीटकर कर ले ली साध्वी की जान

Patna, Bihar : बिहार की राजधानी पटना के खुसरुपुर इलाके में यहां साधू के साथ मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंची साध्वी की मौत की खबर है। घटना फुलवरिया स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Patna
विज्ञापन

Patna, Bihar :  बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पहले एक साधू के साथ अभद्रता और मारपीट की गई, कपड़े निकालकर वीडियो बनाया गया। मारपीट के बाद एक साध्वी की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि मामला पटना जिला के खुसरुपुर इलाके का है। यहां साधू के साथ मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंची साध्वी की मौत की खबर है। घटना फुलवरिया स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पास की है।

बताया जा रहा है कि पहले ठाकुरबाड़ी के साधु शत्रुधन शरण शास्त्री के साथ कुछ मनचलों ने बदसलूकी की। उनके कपड़े निकाल दिए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद मनचलों ने वीडियो वायरल करने की बात कही। इसकी शिकायर लेकर साधु मनचलों के घर गए लकिन घरवाले शिकायत सुनने की जगह साधु पर ही हमला कर दिए और पिटाई शुरू कर दी। घर के लोगों ने मिलकर सन्यासी शत्रुधन को मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उनका सिर फट गया।

विज्ञापन

वहीं साधु शत्रुधन शरण शास्त्री के साथ मारपीट की खबर ठाकुरबाड़ी में रहने वाली साध्वी सीता सहचरी को लगी तो वह भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि साध्वी ने बीच बचाव करने की कोशिश लेकिन दबंग लड़कों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि घायल सन्यासी को लेकर कुछ लोग अस्पताल चले गए और साध्वी बेहोशी की हालत में पड़ी रह गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि साध्वी की मौत कैसे हुई। कहा जा रहा है कि मौत की वजह सिर में चोट लगना या फिर हार्ट अटैक भी हो सकती है। मारपीट और साध्वी की मौत की सूचना मिलने के बाद खुसरुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और साध्वी सीता सहचरी की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

विज्ञापन

सीता सहचरी बीजेपी की महिला विंग से जुड़ी थीं और हॉकी की अच्छी खिलाड़ी थी। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर साध्वी की मौत कैसे हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ