Vada Pav Girl Big Boss OTT : दिल्ली की सडकों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित अब बिग बॉस OTT में नजर आने वाली हैं। ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित उस वक्त चर्चाओं में आ गईं, जब उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब जब ये यह खबर सामने आई है कि चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस के घर में पहुंच गई हैं, तब से सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
चंद्रिका दीक्षित कई बार इस बात को नकार चुकी हैं कि वह बिग बॉस में जाएंगी लेकिन अब तो वह घर में पहुंच चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह कई बार कह चुकी हैं कि वह एक अच्छी नौकरी करती थीं लेकिन बच्चे की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी और जीवन यापन करने के लिए वड़ा पाव बेचने का फैसला किया। अब इसी को लेकर वह ट्रोल हो रही हैं।
बेटे के छोड़ी नौकरी, अब बिग बॉस में एंट्री
दरअसल चंद्रिका दीक्षित का कहना था कि बच्चे के लिए नौकरी छोड़ दी थीं लेकिन अब बच्चे को छोड़कर बिग बॉस में पहुंच गई हैं तो तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने चंद्रिका दीक्षित के फैसले पर सवाल उठाए हैं तो कुछ उनके समर्थन में खड़े हुए हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये भले ही इंकार करती रही लेकिन मुझे तो पहले से लगा था कि ये बिग बॉस में जरूर जाएगी। एक ने लिखा कि ये कई लोगों से अच्छा नाम कमा रही है, इसलिए कुछ लोग इससे चिढ़ते हैं। एक ने लिखा कि बच्चे की तबियत का हवाला देकर इसने नौकरी छोड़ी थी और अब बच्चे को छोड़कर बिग बॉस में चली गई। एक ने लिखा कि वह अपने बच्चे के अच्छे फ्यूचर के लिए बिग बॉस में गई है तो क्या गलत है?
यह भी पढ़ें : वायरल वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने क्यों किया था गिरफ्तार? हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इनका बच्चा बड़ा भी हो गया है और कौन-सा जिंदगी भर बिग बॉस में रहना है। कुछ ही दिनों में तो यह वापस जाएगी। एक ने लिखा कि जो लोग ट्रोल कर रहे हैं, वह सिर्फ जलन और हेट की वजह से कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बिग बॉस में जाने के बाद अगर चंद्रिका दीक्षित की जिंदगी में बदलाव आ रहा है तो उसे जरूर जाना चाहिए, हम उसके फैसले से सहमत हैं। एक ने लिखा कि देखो कैसे लोगों को उल्लू बनाकर लोग पॉपुलर होते हैं और फिर बिग बॉस में पहुंच जाते हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines