4 महीने तक चालू रहा गीजर, हुआ ये अंजाम; रूममेट की गलती हो रही वायरल

Viral News : बेंगलुरु में रहने दो दोस्त फ्लैट्स बंद करके घर चले गए। इस दौरान एक बड़ी गलती हो गई, जिससे दोनों की हालत खराब हो गई। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है।

geyser in bathroom
विज्ञापन

Viral News :  घर परिवार से दूर रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले लड़के अक्सर दोस्तों के साथ फ्लैट में रहते हैं। इस तरह के लड़के कई बार गड़बड़ी करते हैं, खासतौर पर वे जो लापरवाह होते हैं। एक लापरवाह लड़के की वजह से एक दोस्त की हालत खराब हो गई। दरअसल दोनों दोस्त फ्लैट बंद करके घर चले गए थे लेकिन जब बिजली का बिल आया तो दोनों के होश उड़ गए।

पूरा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां एक भुलक्कड़ फ्लैटमेट ने अपने दोस्त की जेब खाली करवा दी। सोशल मीडिया पर दोस्त की करतूत वायरल हो रही है। दरअसल हुआ ये कि दो दोस्त एक फ्लैट में रहते थे, दोनों अपने-अपने घर चले गए लेकिन एक लड़का घर जाने से पहले गीजर बंद करना ही भूल गया। इसके बाद बिजली का बिल इतना अधिक आया कि दोनों के होश उड़ गए।

Advertisment

चार महीने तक चालू रहा गीजर

जब दोनों दोस्तों के बीच बिजली के बिल को लेकर बात हुई तो दूसरे ने मान लिया कि वह गीजर बंद करना ही भूल गया था। दोनों में से एक दोस्त ने इस कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो वायरल हो रहा है। आदित्य दास नाम के X यूजर ने लिखा कि “फ्लैटमेट ने गीजर को चार महीने तक चालू रखा जबकि हम दोनों अपने गृहनगर गए हुए थे।” कई लोग इस पर मीम बना रहे हैं तो कुछ तंज कसते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक ने लिखा कि चलो अच्छा हुआ कि ये फटा नहीं, मेरी मां तो यही कहकर मुझे डराती रहती है। एक अन्य ने लिखा कि पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था तो 2 दिनों के लिए पावर प्लग जल गया था, हालांकि गीजर को कुछ खास नहीं हुआ था। एक ने लिखा कि एक इसका दोस्त है जो बंद करना भूल जाता है, एक मेरा दोस्त है जो ऑन करना ही भूल जाता है। इसके बाद मुझे ठंडे पानी से नहाना पड़ता है।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अमेरिका में रहने वाले मेरे दोस्त के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दो महीने तक वह भारत में था और उसे बेडरूम का AC लगातार चल रहा था। एक ने लिखा कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मैंने अपना गीजर बंद करने दौड़ पड़ा। भाई इस पोस्ट के बाद अब लोग गीजर बंद करना नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ