Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

सालगिरह पर कामवाली दीदी ने दिया ऐसा जिसे देख भावुक हुआ बेंगलुरु का कपल, यहां देखें Video

House Help Viral Video: घर में काम करने वाली के लिए आप लोग अक्सर कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर लेकर आते होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां घर में काम करने वाली बाई ने अपने मालिक-मालकिन को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देख पूरा सोशल मीडिया शॉक हो गया.

Author
Written By: Palak Saxena Updated: Feb 9, 2026 16:53

आपको बता दें कि बेंगलुरु में रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी की सालगिरह का जिक्र घर पर काम करने वाली दीदी के सामने किया. जिसके चलते काम वाली दीदी अपने मालिक-मालकिन के लिए बहुत ही सुंदर तोहफा लाई. इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

घर पर काम करने वाली दीदी ने दिया यह गिफ्ट?

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में दीदी हाथों में गुलाब और चॉकलेट लेकर खड़ी नजर आ रही हैं. इसके बाद दीदी ने मुस्कुराते हुए और शर्माते हुए यह गिफ्ट कपल को दिया. जिसके बाद मालिक और मालकिन दोनों ही इस गिफ्ट को देखकर काफी शॉक और खुश हो गए. इतना ही नहीं, कपल ने दीदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और दीदी ने उनकी नजर भी उतारी. आपको बता दें, दीदी ने यह तोहफा अपने पति को कॉल करके ब्लिंकिट से ऑर्डर करवाया.

---विज्ञापन---

वीडियो ने जीता सभी का दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में दीदी की काफी तारीफ हुई. साथ ही यूजर्स यह भी लिख रहे हैं कि रिश्ते पैसे से नहीं, भावनाओं से बनते हैं. कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि जिस स्नेह और अपनापन के साथ दीदी ने अपने मालिक-मालकिन को सालगिरह का तोहफा दिया, वह आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है. कुछ यूजर्स ने इसे परिवार जैसा रिश्ता बताया तो कई ने कहा कि यह वीडियो इंसानियत और सम्मान की मिसाल है. यही वजह है कि यह छोटा सा पल लाखों लोगों का दिल जीत रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होटल रूम में एडल्ट फिल्म देख रहा था शख्स, अचानक दिख गया खुद का ही GF के साथ VIDEO, फटी रह गईं आंखें

First published on: Feb 09, 2026 04:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.