Shamli Viral Video : उत्तर प्रदेश के शामली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक नाई का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसे उठा ले गई। वायरल वीडियो में नाई एक शख्स के चेहरे पर मसाज के दौरान थूक का इस्तेमाल करता दिखाई दिया था। नाई की हरकत देखकर लोग भड़क गए थे और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक नई की दुकान पर चेहरे पर मसाज करवा रहा है। शख्स की आंखें बंद हैं, इसी बीच नाई ने अपने हाथ में थूका और उसी से मसाज करने लगा। इसका वीडियो कैसे और कैसे रिकॉर्ड किया, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस नाई की शामत आ गई।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया गया कि वीडियो शामली के भवन थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा का है। नाई का नाम अमजद बताया जा रहा है जिसकी बस स्टैंड के पास दुकान है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी अमजद को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नाई ने ऐसा क्यों किया, क्या वह रील बना रहा था या ग्राहक के साथ मिला हुआ था? इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन शख्स की इस गंदी हरकत को देखकर लोग भड़के हुए हैं और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Video : जिम में चोरी करने घुसे शख्स को मिली अजीब सजा, ट्रेडमिल पर भागते भागते फूल गया दम
वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में नाई गंदी हरकत करते दिखाई दिया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines