Barauni–Lucknow Express Viral Video : ट्रेन में यात्रा के दौरान कई लोग बिना टिकट के ही चढ़ जाते हैं, इसके बाद वह फाइन भरते हैं लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग आगबबूला हो रहे हैं। TTE के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में TTE एक शख्स पर थप्पड़ों की बारिश करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स से TTE टिकट मांगते हुए पिटाई कर रहा है। एक के बाद एक, TTE ने शख्स पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। कई लोग TTE से कह रहे हैं, ‘ छोड़ दीजिए सर’। एक यात्री TTE से यह भी कह रहे हैं कि आप मार क्यों रहे हैं?
हालांकि TTE ने सभी की बातों को अनसुना कर शख्स पर थप्पड़ बरसाता रहा। एक यात्री ने जब इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो TTE फोन छीनने की भी कोशिश करता नजर आया। वीडियो बना रहे शख्स को जमकर गालियां दीं। वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब खुद को पत्रकार बताया तो टीटीई उसके पेशे को लेकर भी अपशब्द कहता सुनाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस का है। वीडियो में TTE की गुंडई देखकर लोग भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर तमाम लोग वीडियो देख कर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि कोई ऐसा नहीं कर सकता, अगर टिकट नहीं है फिर भी मारने का अधिकार किसने दिया इसको। इस पर तत्काल प्रभाव से जांच शुरू की जाए। एक ने लिखा कि TTE को पहले ट्रेनिंग दिलाएं, अगर इन्हीं यात्रियों ने मिलकर इसकी पिटाई कर दी तो रेलवे कानून का पाठ पढ़ाने लगेगा। एक ने लिखा कि किसी भी तरह से इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तुरंत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines