Barabanki News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी के मायके से लौटकर ना आने से इस कदर दुखी हो गया कि अपनी जान दे दी। शख्स की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुराल वालों पर लगे आरोपों की जांच पुलिस करने वाली है।
पूरा मामला कोतवाली बदोसराय के खोर गांव का है। यहां के रहने वाले लड़के ने 6 महीने पहले एक लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद लड़की अपने घर गई और इसके बाद भी उसे वापस नहीं आने दिया गया। इससे शख्स बार बार परेशान रहता था।
ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित
परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले इस कोर्ट मैरिज को निरस्त करने का दबाव बना रहे थे और वह इस शादी से खुश नहीं थे। इतना ही नहीं, ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी जब पत्नी घर नहीं आ पाई, सुसराल वाले परेशान करते रहे तो उसने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : डिलीवरी को आई महिला के पेट में बच्चे की मौत, मूंगफली मांगता रहा स्टाफ
शख्स का शव गांव के ही एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शख्स के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाये हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या महोत्सव में अश्लील गाने पर हुआ डांस? सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लगाई क्लास
शख्स ने लिखा है कि हम दोनों करीब चार साल से रिलेशन में हैं और एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन यह बात जब लड़की के घर वालों को पता चली तो उन्होंने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया और अब इस कदर परेशान हो चुका हूं कि ये (आत्महत्या) कदम उठा रहा हूं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines