New Delhi Woman Success Story: नई दिल्ली की एक फूड वेंडर काफी चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर इनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। महिला का नाम तापसी उपाध्याय है, जो युवाओं के बीच खूब वाहवाही बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनको पानीपुरी बेचते देखा जा सकता है। ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ नाम से स्ट्रीट फूड चेन चलाने वाली उपाध्याय अपनी मेहनत के बल पर काफी प्रसिद्धि हासिल कर चुकी हैं। इनका वीडियो कुछ दिन पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें तापसी महिंद्रा थार के जरिए अपनी कार्ट को लाती दिखी थीं।
कुछ दिन पहले खरीदी है नई थार
हाल ही में इस होनहार महिला ने लाल रंग की थार गाड़ी खरीदी है। अब वे अपनी पानीपुरी की कार्ट को इसी गाड़ी से लेकर आती हैं। कई फूड ब्लॉगर इनका ये वीडियो शेयर कर रहे थे। जिसके बाद आनंद महिंद्रा का ध्यान तापसी ने खींचा था। महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कहा था कि लोगों को अपने सपनों को व्यक्त करना चाहिए। लेकिन ऑफ रोड वाहन के संबंध में भी उनको अपने विचार साझा करने चाहिए।
ये भी पढ़ें: खाते में गलती से आए 16 लाख खर्चे, सिंगापुर तक चर्चे, कोर्ट ने इस जुर्म में भेजा जेल
आज के युवाओं का काफी ध्यान स्टार्टअप की ओर है। कोई पानीपुरी बेच रहा है तो कोई चाय की दुकान खोल रहा है। ये महिला उद्यमी बीटेक हैं, जो ‘बीटेक पानीपुरी वाली’ नाम से गोलगप्पे बेच लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। थार से ठेला खींच रहीं तापसी के वीडियो को महिंद्रा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया था। आनंद महिंद्रा ने लिखा था कि उनकी ऑफ रोडिंग एसयूवी सपनों को हासिल करने और कई लोगों के जीने की प्रेरणा बन गई है। भारत में अब युवाओं का ध्यान बिजनेस की ओर जा रहा है। अगर वे सफल होते हैं तो इसका विस्तार भी कर सकते हैं। इसी सूची में बीटेक पानीपुरी वाली महिला उद्यमी आती हैं।
21 साल की उम्र में पूरा किया सपना
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट तापसी ने अपने बचपन के सपने को पूरा किया है। जो बुलेट के पीछे ठेला बांधकर भी मशहूर हो चुकी हैं। महज 21 साल की उम्र में ही इन्होंने रॉयल एनफील्ड बुलेट के पीछे ठेला बांधकर अपना काम शुरू किया था। अब नई थार खरीद ली है। जो उन्होंने न केवल अपनी निजी यात्राओं के लिए बल्कि व्यावसायिक हितों को पूरा करने के लिए खरीदी है। भारतीय बाजारों में थार को रियर व्हील ड्राइव में लॉन्च किया गया था। अब यह गाड़ी फोर व्हील ड्राइव में भी उपलब्ध है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये से लेकर 17.20 लाख तक है।
ये भी पढ़ें: Viral : शरीर से लिपटा रहा अजगर, मौज लेता रहा ‘शराबी’; लोग बोले- सांप को बचा लो कोई
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines