Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको रोज अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल जाते हैं, कभी कोई होठों पर मिर्च लगाता नजर आता है तो कोई अलग-अलग फूड आइटम्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारा स्टीवंसन नाम की मशहूर ऑस्ट्रेलियाई इंफ्लुएंसर अपने सहकर्मियों को अपना ब्रेस्ट मिल्क ऑफर करती है। ये वीडियो इनकी क्रिसमस पार्टी का है। वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। जहां कुछ ने इसे स्वीकार किया, वहीं कुछ को ये अजीब लगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो पर आए लाखों व्यूज
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए सारा के वीडियो पर 14 लाख से ज्यादा व्यूज और 24000 से ज्यादा लाइक्स हैं। आपको बता दें कि सारा स्टीवंसन एक फेमस इंफ्लुएंसर हैं, जिनके 12 लाख फॉलोअर्स हैं। इस वीडियो में आप सारा को ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करते देख सकते हैं, जिसके बाद वो इसे अपने दोस्तों और पति को ऑफर करती हैं। कुछ दोस्तों ने इसका स्वागत किया, वहीं कुछ ने इसके लिए इंकार किया, जिसमें स्टीवंसन के पति भी शामिल थे। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सारा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने कमेंट करके प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ यूजर वीडियो को देखकर हैरान दिखें, वहीं कुछ ने अपने अनुभव शेयर करते हुए इसका सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि मैंने इसे अपनी सुबह की चाय में इस्तेमाल किया है। वहीं एक यूजर ने कहा कि मैंने 3 बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग कराई है, लेकिन कभी भी खुद इसका इस्तेमाल नहीं किया है। एक यूजर ने बताया कि मेरे पति ने इसे आजमाया, ब्रेस्ट फीडिंग बंद करने से पहले उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या वे इससे प्रोटीन शेक बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Setagaya family Massacre: 4 कत्ल…आइसक्रीम खाकर छोड़ा DNA; 28,000 पुलिस वाले भी नहीं सुलझा पाए केस
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines