'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त', असम की महिला पुलिस ने जमकर लचकाई कमर, वीडियो वायरल

Assam Female Cop Dance on Tu Cheez Badi Hai Mast Mast Video Viral: वीडियो में महिला पुलिस वायरल गाने पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही है।

assam female cop dance on tu cheez badi hai mast mast video viral

assam female cop dance on tu cheez badi hai mast mast video viral

विज्ञापन

Assam Female Cop Dance on Tu Cheez Badi Hai Mast Mast Video Viral: सोशल मीडिया लोगों को रातों-रात स्टार बना देता है। कई वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें महिला पुलिस ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाने पर कदम थिरकाती नजर आ रही है।

असम पुलिस में तैनात है महिला सिपाही

वीडियो में दिखता है कि एक रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिस वायरल गाने पर जमकर डांस करती है। इस महिला ने चश्मा लगा रखा है और पुलिस की वर्दी पहन रखी है। बताया जा रहा है कि ये महिला सिपाही असम पुलिस बल में तैनात है। महिला पुलिस काम के बाद शौकिया गानों पर डांस करती हैं। हालांकि उनका नाम पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CzODu2HRoI7/

उत्तर प्रदेश में हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि यह गाना मूल ट्रैक ‘तू चीज बड़ी है मस्त’ का रीमेक है। हालांकि महिला पुलिस का डांस लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सोशल मीडिया पॉलिसी लागू की थी। इसमें ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को रील बनाने पर सख्‍त कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। इस पॉलिसी लागू होने के बाद आगरा में एक महिला सिपाही की रील वायरल हुई तो उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ी। महिला पुलिस को तत्‍काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ