Video: सुपरमार्केट में प्रोफेसर को मामूली बात को लेकर कई लोगों ने पीटा, पत्नी को पैर छूने पर किया मजबूर, नहीं हुई FIR

MP Couple Men Group Thrashed Supermarket: एमपी से एक मामला सामने आया है। यहां पर सुपरमार्केट में प्रोफेसर को मामूली बात को लेकर कई सारे लोगों ने पीट दिया। साथ ही पत्नी को पैर छूने के लिए मजबूर किया गया।

Video: सुपरमार्केट में प्रोफेसर को मामूली बात को लेकर कई लोगों ने पीटा, पत्नी को पैर छूने पर किया मजबूर, नहीं हुई FIR
विज्ञापन

MP Couple Men Group Thrashed Supermarket: मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को एक मामूली दुर्घटना को लेकर एक सुपरमार्केट में कई लोगों ने कपल को कथित तौर पर पीट दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वायरल वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि शख्स और उसकी पत्नी को आरोपियों के पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें कई सारे लोग प्रोफेसर को पीटते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, स्टाफ के सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी सुपरमार्केट में आते हैं। इसी दौरान उनका पीछा करते हुए एक शख्स सुपरमार्केट में आ पहुंचता है और प्रोफेसर पर ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं वहां पर मौजूद कई सारे लोग भी प्रोफेसर को पीटते हुए देखे जाते हैं। जानकारी के अनुसार, पत्नी को अपने पति की जान बचाने के लिए हमलावरों के पैर छूने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Viral Video: लड़की के बॉयफ्रेंड को कर दिया दूसरी गर्ल ने मैसेज, भरी क्लास में हो गई दोनों की भयंकर फाइट

पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक,  बताया जा रहा है कि इस कपल की आरोपी व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पति पर हमला करने के लिए सुपरमार्केट तक उनका पीछा किया। इस घटना को लेकर प्रोफेसर की पत्नी ने बताया कि उसके पति और एक आरोपी के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने उनका सुपरमार्केट में पीछा किया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान कपल को उनसे माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। यहां तक ​​कि महिला को अपने पति की जान बचाने के लिए आरोपी के पैर भी छूने पड़े।

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस से संपर्क किया लेकिन अधिकारियों ने महिला अधिकारी की अनुपस्थिति का हवाला देकर शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे मामला दर्ज नहीं करते हैं, तो हम प्रधानमंत्री मोदी से संपर्क करेंगे और मामला पेश करेंगे।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ