नई दिल्ली: एशिया कप को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसीसी अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बहरीन में नजम सेठी से मीटिंग के बाद फिलहाल आयोजन को लेकर फैसला टाल दिया गया है, लेकिन इस बीच पड़ोसी मुल्क बहकी-बहकी बातें कर रहा है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने एशिया कप को लेकर विवादित बयान दिया है। मियांदाद ने कहा है कि यदि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता तो भाड़ में जा सकता है। पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तानी क्रिकेट अधिकारियों ने संकेत दिया था कि वे अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप से हट सकते हैं।
आईसीसी का हर देश के लिए एक नियम होना चाहिए
मियांदाद ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा- मैं हमेशा कहता रहा हूं, अगर भारत नहीं आना चाहता है, तो हमें परवाह नहीं है। वे नरक में जा सकते हैं। हमें अपना क्रिकेट मिल रहा है। इस तरह की चीजों को नियंत्रित करना आईसीसी का काम है, अन्यथा शासी निकाय होने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, आईसीसी का हर देश के लिए एक नियम होना चाहिए। अगर ऐसी टीमें नहीं आती हैं तो चाहे वे कितनी भी मजबूत क्यों न हों, आपको उन्हें हटा देना चाहिए।
और पढ़िए – Mohammad Rizwan: नई मुसीबत में फंसे मोहम्मद रिजवान, इस फोटो ने काट डाला बवाल
वे परिणामों से डरते हैं
मियांदाद ने कहा- उन्हें खेलना चाहिए, वे क्यों नहीं खेल रहे हैं? वे परिणामों से डरते हैं। यहां तक कि हमारे समय में भी वे नहीं खेलते थे क्योंकि वे परिणामों से डरते थे। भारत की भीड़ ‘बुरी’ है। जब भी भारत हारेगा, चाहे जिसके खिलाफ हो, घर जला देंगे। इसी से वे डरते हैं। भारत और पाकिस्तान 2012 के बाद से किसी भी संस्करण में घरेलू धरती पर नहीं खेले हैं। दोनों टीमें केवल तटस्थ मैदानों पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलते हैं।
एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है
एसीसी अगले महीने अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक में एशिया कप 2023 के आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला करेगी। बहरीन में शनिवार को एसीसी की आपात बैठक हुई जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी भी शामिल हुए। अन्य मुद्दों के अलावा एशिया कप के भविष्य पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जा सकता है।
और पढ़िए – Sarfaraz khan: ‘उन्हें दिखाऊंगा कि मैं कौन हूं…,’ सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines