'बजट को लेकर होता है ड्रामा', अंतरिम बजट पर क्या बोले आनंद महिंद्रा?

Anand Mahindra On Budget : उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट को लेकर खूब ड्रामे होते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

Anand Mahindra On Budget

बजट पर क्या बोले आनंद महिंद्रा?

Anand Mahindra On Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतिरम बजट पेश कर दिया है। अब इस बजट का लोग आकलन कर रहे हैं लेकिन उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से कहता आ रहा है कि बजट को लेकर हमारे यहां खूब ड्रामा होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने X पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि बजट के समय लोगों की उम्मीदें खूब बढ़ा दी जाती हैं, बजट हमेशा बड़े नीतिगत बदलावों का समय नहीं होता है। ये सब अन्य समय भी हो सकते हैं और होने भी चाहिए। इतना ही नहीं, वित्त मंत्री के छोटे भाषण और लुभावने वादे ना करने पर भी उन्होंने तारीफ की है।

आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में आगे लिखा कि छोटा और कम समय में दिया गया भाषण स्वागत योग्य है, जो शांत आत्मविश्वास को दिखाता है। उन्होंने आगे लिखा कि जितना अधिक हम अपने साधनों के अनुसार और एक मजबूत लेकिन टिकाऊ भविष्य के लिए निवेश करने के बारे में सोचेंगे, उतना ही अधिक हम वैश्विक निवेशकों के साथ विश्वास हासिल करेंगे।”

इसके साथ ही पांच पॉइंट में उन्होंने सरकार के भाषण का आकलन किया और बेहतर बताया। छोटे भाषण, लोकलुभावन वादे ना करने, टैक्स स्लैब में बदलाव ना करने, वित्तीय घाटे का अनुमान आदि बातों का जिक्र कर उन्होंने इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा कि आपको तो संसद भवन में होना चाहिए। आप देश के सच्चे राजदूत हैं। एक ने लिखा कि आप सरकार की तारीफ कर रहे हैं, कहीं आपके इस ट्वीट को लोग पेड ना बताने लगें। एक ने लिखा कि आप बिल्कुल सही कह रहे हैं, बजट सिर्फ एक बजट है, न इससे ज्यादा और न इससे कम। इसलिए नाटक और अनावश्यक आशा की कोई आवश्यकता नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ