बजट पर ऐसा क्या बोले थे रामदास आठवले, अब वायरल हो गया वीडियो

Ramdas Athawale On Budget : संसद में बजट पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का एक पुराना वीडियो वायरल है, देखिए ऐसा क्या बोले थे केंद्रीय मंत्री!

Ramdas Athawale

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (File Photo)

विज्ञापन

Ramdas Athawale On Budget : संसद भवन में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था। एक तरफ लोग बजट में अपना फायदा खोज रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मिडिल क्लास के लोगों के हाथ खाली रह गए। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा बजट पर दी गई प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

केंद्रीय मंत्री का पुराना वीडिया वायरल

संसद में बजट पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिचित अंदाज में बोल रहे हैं। वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। बता दें कि यह वीडियो इस बजट का नहीं, बल्कि पुराना है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

https://twitter.com/jaswantmd/status/1752951931767787572

2019 का है ये वीडियो

रामदास आठवले का यह वीडियो उस वक्त का है जब पियूष गोयल वित्त मंत्री थे। करीब पांच साल पहले जब पियूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को बजट पेश किया था, तब रामदास आठवले ने यह बयान दिया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब क्या बोले रामदास आठवले?

विज्ञापन

रामदास आठवले अपनी बात कविता के जरिए कहने के लिए जाने जाते हैं। विरोधियों पर हमला बोलने के लिए भी रामदास आठवले कविता और तुकबंदी का सहारा लेते हैं। रामदास आठवले मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के चीफ रामदास आठवले महाराष्ट्र के हैं और 2014 चुनाव से पहले ही वह NDA में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस की तरफ से बजट को लेकर कहा गया कि अंतरिम बजट में सरकार को पॉलिसी को लेकर बात नहीं करनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने ऐसा किया। संविधान को दरकिनार किया गया। लोगों को लुभाने के लिए ये बजट पेश किया। विपक्ष के कई नेताओं ने रोजगार को लेकर सवाल उठाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ