हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कपड़े फाड़े, गाली गलौज, लात घूंसे चले; स्टूडेंट्स एक दूसरे से जमकर भिड़े, देखिए कैसे युद्धक्षेत्र बनी Amity University?

Amity University Noida Students Fight: एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के बाहर 2 छात्र गुटों में जमकर मारपीट और गाली गालौज हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के बाहर एक दूसरे से भिड़ते छात्र।

Amity University Noida Students Fight Video Viral: सड़क को दोनों तरफ से घेर लिया। उसके बाद स्टूडेंट्स के 2 गुट आपस में ऐसे भिड़े, जैसे युद्ध चल रहा हो। खूब गाली गलौज हुई। एक दूसरे को धक्के मारे गए। लात-घूंसे चले, कपड़े तक फाड़ दिए गए। जो बीच बचाव करने आया, उसकी भी धुलाई कर दी।

मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। वहीं लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 55 सेकेंड का वीडियो है, जिसे आधार बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की है। बता दें कि वीडियो नोएडा सेक्टर-126 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर का है।

 

मारपीट कब और क्यों हुई? पुलिस तलाश रही जवाब

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट का वीडियो देखकर सेक्टर-126 थाना पुलिस भिड़ने वाले स्टूडेंट्स की शिनाख्त करके उनको पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। वीडिया में देखा जा सकता है कि सड़क को घेर कर स्टूडेंट्स खड़े हैं। पहले उनमें आपस में बातचीत हो रही होती है। देखते ही देखते गाली गलौज शुरू हो जाती है।

फिर अचानक लड़कों में मारपीट शुरू हो जाती है। हालांकि मारपीट कब हुई और क्यों हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस वीडियो को टैग करके पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जैसे ही लड़के पकड़ में आएंगे, मामला उजागर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘घर में घुसकर बचाई जान, खून ही खून, चीख पुकार’; 10 वीडियो में देखें हल्द्वानी में तबाही का भयावह मंजर

नशा तस्करी में पकड़े गए थे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट

नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से एमिटी यूनिवर्सिटी अखाड़ा बनी हुई है। यहां के कुछ स्टूडेंट्स नशा तस्करी करने के आरोप में पकड़े गए थे। इसके बाद नोएडा पुलिस ने यूनिवर्सिटी रोड पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी। रोड पर लगने वाली अवैध दुकानें और बाजार बंद करा दिया था।

सड़क किनारे पार्क किए जाने वाले वाहनों को भी हटवा दिया था, लेकिन नजर हटते ही छात्र गुट जमा हो जाते हैं और किसी न किसी बात पर उनमें टकराव हो जाता है। अब मारपीट का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पहाड़ से आई बर्फीली ‘मौत’; कश्मीर के सोनमर्ग में Avlanche का खौफनाक वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें