शख्स ने खुद ही काट लिए अपने पैर; करना चाहता था फ्रॉड, ऐसे खुली पोल

Insurance Fraud : अमेरिका में एक शख्स इंश्योरेंस फ्रॉड करने के लिए अपने ही पैर काट लिए लेकिन उसकी यह चाल कामयाब नहीं ही पाई और उसकी पोल खुल गई। पढ़िए कैसे वह जानबूझकर अपने पैर को काटकर इसे दुर्घटना दिखाकर इंश्योरेंस फ्रॉड करना चाहता था।

Cut leg for fraud
विज्ञापन

Insurance Fraud :दुनिया में एक बढ़कर फ्रॉड करने वाले लोग मौजूद हैं। कोई पुलिस को धोखा देने के लिए अपना हुलिया बदल लेता है तो कोई अपने ही शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, एक शख्स ने अपने ही पैर को काट लिया। पैर काटने के पीछे की जब वजह सामने आई तो हर कोई हैरान था।

शख्स ने ऐसे रची साजिश

विज्ञापन

अमेरिका के मिसौरी के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि ब्रश हॉग (ट्रैक्टर में लगने वाली एक मशीन) के साथ हुई दुर्घटना में उसने अपने दोनों पैर खो दिए हैं। इसके बाद वह इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए पहुंच गया। बता दें कि ब्रश हॉग खेती में उपयोग की जाने वाली एक मशीन है, जिसमें ब्लेड लगे होते हैं और ये ट्रेक्टर से जुड़ी होती है।

हालांकि जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनको लेकर अधिकारियों के मन में संदेह पैदा हुआ। जांच के दौरान ही इस शख्स के पैर करने की पूरी कहानी सामने आ गई और 60 साल के बुजुर्ग द्वारा रची गई साजिश का पर्दाफाश हो गया।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि इस शख्स के दोनों पैर खराब हो गए थे। ऐसे में वह पैसों के लालच में आ गया और इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए जानबूझकर अपने पैरों को काट दिया। ऐसा कर वह इसे एक दुर्घटना दिखाना चाहता था ताकि इंश्योरेंस का पैसा प्राप्त कर सके। हालांकि उसकी चालाकी काम नहीं आई और पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : Video : लड़के का डांस देख दंग रह गए लोग, बोले- नोरा फतेही को देगा कड़ी टक्कर

हालांकि पैर कट जाने के बाद इस शख्स की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इसे जेल में रखना भी मुश्किल था। पुलिस इस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया और वहीं रखकर इसे इलाज कराने की परमिशन मिली है। अब पैसों के लालच में आकर अपना ही पैर काटने वाले इस शख्स की सच्चाई सुन लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ