Accident Video Viral : ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। हाई-वे या एक्सप्रेसवे पर चलते वक्त सावधानी से ओवरटेक करने और लेन ना बदलने की चेतावनी दी जाती है। ऐसा ना करने पर अंजाम क्या हो सकता है, इसका एक उदाहरण हम आपको दिखाने जा रहे हैं। किस तरह हाई-वे पर एक छोटी से गलती आपके और दूसरों के लिए जानलेवा हो सकता है, इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में हाई-वे पर हुई एक दुर्घटना दिखाई दे रही है। कार के डैशकैम में ये घटना रिकॉर्ड हो गई। हाईवे पर दौड़ रही गाड़ियों के बीच तीन गाड़ियों में टक्कर हुई, सबसे पहले एक कार अचानक बिना इंडिकेटर के अपना लेन बदल ली। उसके पीछे एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। पहली कार ने अचानक अपना लेन बदली, जिससे तेज रफ्तार कार चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और टक्कर हो गई।
तीन कार आपस में टकराईं
इस घटना में लेन बदलने वाली कार, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार और एक आगे चल रही कार के बीच टक्कर हुई। आगे चल रही कार पलट गई, जबकि दो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में किसी की जान गई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। जिस तरह से यह घटना हुई, उससे तमाम लोगों को सीख जरूर मिल रही है।
एक ने लिखा कि मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन जीप मालिक और बीएमडब्ल्यू मालिक लगभग हमेशा बहुत ही खराब ड्राइवर होते हैं। एक ने लिखा कि यदि बीएमडब्ल्यू की गति अधिक नहीं होती तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। एक ने लिखा कि दोनों की गलती है लेकिन बिना इंडिकेटर के लेन बदलना भी खतरनाक है और तेज रफ्तार से कार चलाना भी भयावह है। एक अन्य ने लिखा कि गलती लेन बदलने वाले चालक की ही है।
यह भी पढ़ें : बीच पर दोस्त संग नहाने गई महिला हुई ‘गायब’, कुछ दिन बाद सामने आई सच्चाई
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जीप कार के चालक की गलती है क्योंकि उसने अचानक से लेन में बदलाव कर लिया। हालांकि BMW ने कार को कंट्रोल करने की कोशिश लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ, अगर BMW ने कंट्रोल करने की कोशिश ना की होती तो घटना भयावह होती है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की घटना के लिए लापरवाही को ही जिम्मेदार कहा जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines