Success Story : आज के समय में जहां दस दिन भी लगातार काम करना लोगों को भारी लगता है। वहीं एक सफाई कर्मी लगातार 27 सालों तक काम करता रहा और परिवार को पालने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई करवाता रहा। इसका नतीजा जानकर हर कोई 70 साल के शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मलेशिया में एक सफाईकर्मी ने परिवार के भरण पोषण के लिए 27 वर्षों तक बिना एक दिन की छुट्टी लिए नौकरी की है।
ये कहानी 70 साल के अबू बकर की है। अबू बकर मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। 31 साल पहले वे काम की तलाश में मलेशिया चले गए थे। उन्होंने मलेशिया में ऐसे काम को करने का फैसला किया, जिसे करने में अधिकतर लोग झिझकते थे। पिछले कई वर्षों से बकर ने एक भी दिन छुट्टी लिए बिना, सप्ताह के सातों दिन काम किया है। वह अपने बच्चों की शिक्षा और जीवन-यापन के खर्चों के लिए अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा बांग्लादेश भेजते रहे।
क्या बोले अबू बकर?
रिपोर्ट्स की मानें तो मलेशिया में एक क्लीनर का औसत मासिक वेतन लगभग 1,640 रिंगित (33,630 रुपये) है। बकर ने बताया कि जब से मैं मलेशिया आया हूं, अपने घर वापस नहीं गया। मुझे अपने परिवार की याद आती है और उन्हें भी मेरी याद आती है, लेकिन मैंने जो कुछ भी किया है, वह मेरे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किया है।
अबू बकर ने बताया कि सुबह उठने के बाद नहाता हूं, नाश्ता करता हूं, काम पर जाता हूं, घर लौटने के बाद परिवार से बात करता हूं और फिर आराम करता हूं। यही मेरी दिनचर्या है। हालांकि बकर की मेहनत बेकार नहीं गई, बल्कि उनके बच्चों ने उनकी मेहनत को सफल कर दिया है। उनकी बेटी जज बन गयी है और उनके दो बेटे अब डॉक्टर और इंजीनियर हैं।
यह भी पढ़ें : Viral Video: ओ भाई, गोलगप्पे में भर दी चींटियों वाली चटनी, मजे से खा रहे लोग
बकर अब अपने परिवार से मिलने के लिए बांग्लादेश लौट आए हैं। जब वह बांग्लादेश से गए थे तब उनका पांचवा और सबसे छोटा बेटा छह महीने का था। अबू बकर की कहानी ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है और उनकी लोगों ने जमकर तारीफ की है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines