सावधान! वीडियो चैट के चक्कर में एक हफ्ते में फंसे 59 लोग, एक गलती से गवां दिए लाखों रुपये

Cyber Fraud Video Call : हांगकांग पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि कॉल आने पर सावधान हो जाएं। एक हफ्ते में दो करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि घोटालेबाज पढ़े लिखे, अच्छी कमाई करने वालों को निशाना बना रहे हैं।

Cyber Fraud

Cyber Fraud Video Call : स्कैमर्स धोखाधड़ी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। भारत में OTP, वीडियो कॉल आदि के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा कर लाखों/करोड़ों रुपये हड़प लिए गए। धीरे-धीरे लोगों को जागरूक किया गया और अब ऐसे मामलों में कमी आई है लेकिन हांगकांग पुलिस ने अपने यहां के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसको पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

हांगकांग पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि एक हफ्ते में 55 पुरुषों और 4 महिलाओं सहित 59 लोगों को न्यूड चैट के जरिए ब्लैकमेल किया गया और उनके साथ ठगी की गई। पुलिस ने बताया कि लोगों को पहले हनीट्रैप में फंसाया गया और फिर उनसे जबरन वसूली की गई।

विज्ञापन

वीडियो करने पर फंसा शख्स 

दरअसल ठगों ने पहले लोगों से चैट की और फिर वीडियो कॉल पर बात करने की कोशिश की, जो भी वीडियो कॉल पर बात करने को तैयार हुआ, वह ठगों की जाल में फंस गया। दरअसल वीडियो चैट के दौरान ठगों ने कपड़े उतारने के लिए फुसलाया। इसके बाद इसका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया। वीडियो के लीक करने या परिजनों तक भेजने का डर दिखाकर पैसे की डिमांड की गई।

विज्ञापन

2 करोड़ से अधिक ठग लिए

पुलिस ने बताया कि 59 लोगों को निशाना बनाया गया और ठगों ने करीब HK$1.9 मिलियन (2 करोड़ रुपये से अधिक) ले लिए। यह खुलासा तब हुआ, जब इस तरह के मामले बढ़ते गए और पुलिस ने नागरिकों को सतर्क करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

हांगकांग पुलिस ने यह भी बताया कि घोटालेबाज पढ़े लिखे, अच्छी कमाई करने वालों को निशाना बनाते थे। उन्हें फंसाने के लिए मीठी-मीठी बातें करते हैं। बातचीत के दौरान शरीर की तारीफ करते और फिर कपड़े निकालने के लिए कहते। पुलिस ने आगे बताया कि बच्चों को भी निशाने पर लिया गया और 6 महीने के अंदर 34.94 करोड़ रुपये वसूल गए। कुछ बच्चे तो ऐसे थे, जिनकी उम्र 11 साल से कम या आसपास थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ