प्रेमी से इंतकाम लेने के लिए शादी में तेजाब लेकर पहुंची 40 साल की महिला, उल्टा पड़ गया दांव

Andhra Pradesh News : मामला आंध्र प्रदेश का है, यहां एक शादी में एक महिला तेजाब लेकर पहुंच गई और दूल्हे पर तेज फेंकने की कोशिश की। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

Andhra Pradesh
विज्ञापन

Andhra Pradesh News : प्यार का इंतकाम बड़ा खतरनाक होता है। कई बार तो लोग बड़े ही खूंखार और निर्दयी हो जाते हैं। एक महिला को जब उसके प्रेमी ने धोखा दिया तो वह इस कदर भड़क गई कि शादी में तेजाब लेकर पहुंच गई और पति को जलाने की कोशिश की लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। मामला आंध्र प्रदेश का है।

आंध्र प्रदेश के नांदलुर के अरवपल्ली गांव में 32 साल के शेख सैयद की शादी हो रही थी, मेहमान पहुंच चुके हैं। लेकिन शादी से पहले एक महिला वहां पहुंच गई और दूल्हे पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। गनीमत रही कि तेजाब दूल्हे पर गिरा ही नहीं, बल्कि दुल्हन की चाची पर जा गिरा और वह मामूली रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

महिला की इस हरकत के बाद शादी रुक गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 44 साल की महिला अकेली थी और वह पिछले दस सालों से 32 साल के शेख सैयद के साथ रिलेशन में थी। इस बीच नौकरी के लिए सैयद विदेश चला गया और फिर वापस आया और शादी करने पहुंच गया।

पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने जो तेजाब फेंका था, वह टॉयलेट साफ करने वाला था, इससे शरीर पर इसका असर अधिक नहीं है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। शादी में हंगामा करने के बाद सैयद ने सजावट की चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को कोई चोट नहीं आई। महिला के हंगामे के बाद सैयद ने महिला के साथ रहने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ