Girl gets truckload of free chips: स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में एक चिप्स बेहद प्रसिद्ध है। हालांकि ठंड के कारण इस चिप्स को कुछ महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है। हाल ही में जब इस चिप्स के पैकेट को बंद कर दिया गया तो एक लड़की ने कंपनी को एक पत्र लिखा। पत्र पढ़कर कंपनी की तरफ से बच्ची के लिए चिप्स भरकर ट्रक भेज दिए और साथ में साल भर चिप्स की आपूर्ति का वादा भी किया गया। आखिर बच्ची के पत्र में ऐसा क्या था ?
10 साल की लड़की ग्रेस को जब दुकानों में पसंदीदा हैगिस क्रिस्प नहीं मिली तो वह दुखी हो गई और खुद इसका समाधान खोजने की कोशिश करने लगी। बच्ची ने टेलर्स स्नैक्स के प्रबंध निदेशक जेम्स टेलर को एक पत्र लिखा। पत्र को पढ़कर कंपनी के CEO ने बच्ची के चिप्स भिजवाने का फैसला किया और साथ ही चिप्स की आपूर्ति भी शुरू करवा दी।
बच्ची ने पत्र लिखकर पूछा कि क्या कंपनी लोकप्रिय हैगिस और काली मिर्च क्रिस्प्स को वापस ला सकती है? उसने लिखा, ‘मुझे और मेरे परिवार को मैकीज हैगीस क्रिस्प पसंद है। मुझे अच्छा लगेगा अगर इसे साल भर बाजार में रखा जाए। अगर आप ऐसा कर दें तो शुक्रिया और अगर नहीं हुआ तो मैं दुखी हो जाऊंगी।’ इसके साथ ही बच्ची ने पत्र में एक दुखी चेहरा बनाया हुआ था।
यह भी पढ़ें : हे भगवान! कुत्ते ने खा लिया तीन लाख रुपये का बंडल, पॉटी से बीनकर निकाला
बच्ची का पत्र जब कंपनी के मालिक के पास पहुंचा तो वह इसे देखकर दंग रह गए। कंपनी की तरफ से बच्ची के लिए चिप्स से भरी एक टैक्सी (ट्रक) भेज दी गई, साथ ही बाजार में भी इसे उपलब्ध करवा दिया गया। कंपनी की तरफ से कहा गया कि लोगों का प्यार देखकर अब हमने इसे हमेशा बाजार में रखने का फैसला किया है। बच्ची के अलावा भी कई लोगों ने इस तरह अपना संदेश कंपनी तक पहुंचा चुके हैं।
यह भी पढ़ें : देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति, लेकिन दूसरे और तीसरे कौन? जानें ऐसे सवालों के जवाब
वहीं बच्ची की मां भी कंपनी के इस कदम की जमकर सराहना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही छोटी छोटी बातें लोगों पर प्रभाव डालती हैं। साथ ही कंपनी की तरह एक फ्री टिकट दिया गया है, जिसमें कंपनी में बनने वाले चिप्स की प्रक्रिया को दिखाया जाता है। बच्ची की मां का कहना है कि “हम जल्द ही कंपनी में जाएंगे। हम यह देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि हमारे पसंदीदा स्नैक्स कैसे बनाए जाते हैं।”
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines