---विज्ञापन---

देश के प्रथम नागर‍िक राष्‍ट्रपत‍ि, लेक‍िन दूसरे और तीसरे कौन? जानें ऐसे सवालों के जवाब

Trending General Knowledge : भारत के राष्ट्रपति से जुड़े इन सवालों के जवाब जानते हैं आप? यहां पढ़िए कुछ दिलचस्प सवाल और जानिए उनके जवाब

---खबर नीचे जारी है---

Trending General Knowledge: ये तो हम सभी जानते हैं कि देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है लेकिन क्या आपको पता है कि दूसरा, तीसरा और चौथा नागरिक कौन होता है? ऐसे कई दिलचस्प सवालों के जवाब आज हम बताने जा रहे हैं। कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब आप खुद देने की कोशिश कीजिये। देखिए देश को कितना जानते हैं आप।

देश में सबसे पहले किसे परमवीर चक्र सम्मान दिया गया था?
मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह सैन्य सेवाओं में सर्वोच्च वीरता पुरुस्कार है।

---खबर नीचे जारी है---

सबसे कम उम्र का राष्ट्रपति कौन?
मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के नाम था।

CJI का नाम, जो देश के राष्ट्रपति भी बने ?
मुहम्मद हिदायतुल्लाह मसऊदी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले अकेले इंसान है, जो CJI भी रहे हैं। उन्हें सबसे पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। बाद वह देश के राष्ट्रपति भी बने। वह 25 फरवरी 1968 से 16 दिसंबर 1970 तक देश के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

उपराष्ट्रपति और कार्यवाहक राष्ट्रपति और फिर राष्ट्रपति कौन बना था ?
वी.वी. गिरि एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं, जो देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति भी रहे हैं, और उपराष्ट्रपति भी रहे हैं. वह देश के चौथे राष्ट्रपति रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति तो दूसरे और तीसरे कौन होते हैं?
देश के दूसरे नागरिक उपराष्ट्रपति, तीसरे प्रधानमंत्री, चौथे राज्यपाल, पांचवे पूर्व राष्ट्रपति और छठे मुख्य न्यायाधीश होते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ मुख्य न्यायाधीश दिलाते हैं।

यह भी पढ़ें : Trending General Knowledge: देश के किस राज्य की दो राजधानियां हैं? दीजिये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

---खबर नीचे जारी है---

एक व्यक्ति कितनी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो सकता है?
इसके लिए कोई सीमा नहीं तय की गई है।

कार्यकाल पूरा होने से पहले राष्ट्रपति को कैसे हटाया जा सकता है?
संसद में महाभियोग लाकर राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है। भारत में अभी तक किसी भी राष्ट्रपति को हटाने के लिए महाभियोग नहीं लगाया गया।

---खबर नीचे जारी है---

इस्तीफा देने के लिए राष्ट्रपति किसे संबोधित करते हैं ?
इस्तीफा देने के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति को अपना इस्तीफा संबोधित करते हैं। राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।

 

---खबर नीचे जारी है---

क्या आपको इन सवालों के जवाब के बारे में जानकारी थी? कमेंट कर जवाब जरूर दें।

First published on: Jan 05, 2024 01:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola