दिल्ली से सटे 7 सीक्रेट स्पॉट पर सस्ते में मनाएं नया साल, खूब मस्ती-मनोरंजन और धमाल

New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने जाना है कहीं बाहर, तो दिल्ली से सटे ये 7 प्लेस हैं बेस्ट। यहां कम खर्चे में एंजॉय करें न्यू ईयर।

दिल्ली से सटे 7 सीक्रेट स्पॉट पर सस्ते में मनाएं नया साल, खूब मस्ती-मनोरंजन और धमाल

photo credit-meta ai

New Year 2025: अक्सर लोग नया साल मनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाते हैं ताकि एंजॉय कर सकें। दिल्ली-एनसीआर में इस समय प्रदूषण की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे न्यू ईयर के लिए लोग दिल्ली से बाहर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। अगर आपको भी अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ दिल्ली से हटकर लेकिन थोड़ी दूर ही आउटिंग करनी है, तो ये 7 प्लेस बेस्ट हैं।

विज्ञापन

इन 7 जगहों पर सेलिब्रेट करें New Year

1. नीमराना फोर्ट

विज्ञापन

दिल्ली से सिर्फ 2 से 3 घंटे की ड्राइव करके ही आप नीमराना किला पहुंच सकते हैं। यह एक शानदार किला है, जो अपनी नाइटलाइफ, पूल पार्टी और रॉयल डाइनिंग के लिए मशहूर है। यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा सकते हैं वो भी 4 से 5 हजार के बजट में ही। इस किलेनुमा होटल में फोटोग्राफी भी बढ़िया होती है। कपल्स के बीच यह स्पॉट काफी मशहूर है।

विज्ञापन

2. लैंसडाउन, उत्तराखंड

दिल्ली से लगभग 6 घंटे की दूरी पर स्थित यह एक शांत हिल स्टेशन है, जिसे लैंसडाउन के नाम से जाना जाता है। यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, वे लोग यहां ट्रैकिंग, कैंपिंग और अन्य एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

3. तीर्थन वैली

विज्ञापन

तीर्थन वैली में कई बेहतरीन रिजॉर्ट हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। हिमालय के पहाड़ों के बीच स्थित प्राकृतिक सौंदर्य और शांति का अनुभव देने वाले इस प्लेस पर आप ट्रैकिंग और हाइकिंग कर सकते हैं।

4. प्रतापगढ़ फार्म्स, रोहतक

विज्ञापन

आउटडोर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए प्रतापगढ़ फार्म्स बेस्ट लोकेशन है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ एक छोटा वैकेशन प्लान कर सकते हैं। यहां पर गांव की संस्कृति, फसलें और ट्रैडिशनल एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। प्रतापगढ़ फार्म्स में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत ही शानदार होते हैं।

5. ऋषिकेश

विज्ञापन

दिल्ली के सबसे नजदीक बसा यह हिल स्टेशन ऋषिकेश इंडिया की योग नगरी मानी जाती है। अगर आप नए साल की शुरुआत आध्यात्म से करना चाहते हैं, तो यहां घूमने जा सकते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश जाने में ज्यादा खर्चा भी नहीं होता है।

6. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

विज्ञापन

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। यहां आप टाइगर जैसे कई जीवों को पास देख सकेंगे। यह पार्क नॉर्थ इंडिया में काफी पॉपुलर है। यह भी किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है।

7. धनोल्टी

विज्ञापन

युवाओं के बीच यह स्पॉट काफी फेमस है। उत्तराखंड में स्थित यह प्लेस पहाड़ों से घिरा हुआ है। नए साल पर यहां कैंपिंग करने काफी लोग पहुंचते हैं। दिल्ली से यहां घूमने जाना भी आसान है और सस्ता भी। दिल्ली से धनोल्टी जाने के लिए आप बस ले सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ