पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण के मतदान से पहले कड़ी सुरक्षा, 2.78 लाख अर्धसैनिक बल तैनात

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम. 2.78 लाख अर्धसैनिक बलों की तैनाती, चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी.

Untitled design - 2026-04-24T155646.166
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है, पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से मारपीट की खबर आई, इसे ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण का मतदान जो 29 अप्रैल 2026 को होगा उसके लिए पारा मिलेट्री फोर्स से पूरे पश्चिम बंगाल में 4 चक्रों का सुरक्षा इंतजाम किया है, अर्ध्यसैनिक बलो के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहली की जो सुरक्षा होगी वह तीसरी आंख यानी सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटर रूम ले जरिये नजर रखी जाएगी, ताकि कोई कही से भी किसी भी तरह का गड़बड़ी ना हो सके, दूसरी सुरक्षा व्यवस्था अर्ध्यसैनिक बलों की गश्ती दल की तरफ से की जाएगी.

इनका काम सभी बूथों के आस पास पेट्रोलिंग करने का होगा, डॉग स्क्वाड दस्ते के साथ, तीसरी सुरक्षा व्यवस्था महिला अर्ध्यसैनिक बलों का होगा, इनका काम भय मुक्त होकर मतदाताओं को मतदान कराने को लेकर होगा, आखरी और चौथी सुरक्षा व्यवस्था लोकल पुलिस का होगा, जिनका काम लोकल लोगों की पहचान करने के साथ ही मतदान के दौरान बोगस वोटिंग ना पड़े इसके लिए बूथ इंचार्ज के साथ साझा सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जाएगी. आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 अर्ध्यसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की जाएगी, यानी 2 लाख 78 हजार की संख्या में पारा मिलेट्री फोर्स सड़कों पर रहेगी,

Advertisment

पहले फेज के मतदान के दौरान फोर्स की संख्या 2 लाख 40 हजार थी,दूसरे फेज के लिए इसमे 38 हजार की संख्या बढ़ाई गई है. इसमें कॉन्स्टेबल से लेकर अधिकारी शामिल है. बीएसएफ के एक कमांडेंट ने न्यूज़ 24 को बताया कि सेंट्रल फोर्स की प्रत्येक कंपनी में कम से कम 72 जवान A.K 47 / A.K 56 से लैश रहेगे.

कितनी कम्पनियां कहां-कहां तैनात रहेंगी

दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा अर्ध्यसैनिक बलों कि तैनाती,दक्षिण 24 परगना जिले में होगी, सुंदरबन, बरुईपुर और डायमंड हार्बर डिस्ट्रिक्ट में 409 कंपनियां तैनात रहेगी. कोलकाता पुलिस जोन में 273 कंपनियां तैनात होंगी, ईस्ट बर्धमान में 260 और हुगली (ग्रामीण) में 234 कंपनियां तैनात की जाएंगी. बारासात पुलिस जोन में 112, बोंगांव में 62 और बशीरहाट में 123 कंपनियां तैनात होंगी, जबकि बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के लिए 50 कंपनियां दी गई हैं. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में 160 कंपनियां तैनात की जाएंगी. हावड़ा के रूलर इलाको में 147 और पुलिस कमिश्नरेट में 110 कंपनियां तैनात होंगी. नदिया जिले में कृष्णानगर में 158 और रानाघाट में 127 कंपनियां तैनात की जाएंगी. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में 83 कंपनियां और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में 13 कंपनियां तैनात की जाएंगी.

विज्ञापन

सूत्रों ने न्यूज़ 24 को यह भी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे चरण का जब मतदान खत्म हो जाएगा, उसके बाद भी 500 कंपनियां राज्य की सिक्युरिटी को संभालने में लगी रहेगी दोनों चरणों के मतदान की काउंटिंग खत्म होने तक इनकी तैनाती रहेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ