मानव नहीं हैवान है ये! इंसानी मांस खाने के लिए की मानसिक रोगी की हत्या, चिकन-मटन की तरह किया साफ

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, जिसमें आरोपी के नशे की लत और मानसिक स्थिति पर भी गौर किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है, और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पढ़िये पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट.

West Bengal cannibalism

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पर मानसिक विक्षिप्त श्मशानवासी की हत्या कर उसके मांस को खाने का प्रयास करने का आरोप लगा है. यह मामला उत्तर प्रदेश के निठारी कांड की याद दिलाता है, हालांकि दोनों मामले अलग-अलग हैं, लेकिन आरोपियों की विकृत मानसिकता एक जैसी प्रतीत होती है. दिनहाटा साहेबगंज पुलिस ने आरोपी फिरदौस आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जो थराईखाना गांव का निवासी है.

विज्ञापन

हत्या के बाद शव को किया साफ


पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 10 जनवरी को कुर्शा हाट इलाके में श्मशान घाट से सटे क्षेत्र में एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके गले और कंधे पर गहरे चाकू के घाव थे. दिनहाटा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धीमान मित्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नशे के आधीन फिरदौस ने रात के अंधेरे में श्मशानवासी को निशाना बनाया, उसकी हत्या की और शव को अपने घर ले जाकर चिकन-मटन की तरह बारीकी से साफ करने लगा.

विज्ञापन

शव का मांस खाने का था इरादा


उसका स्पष्ट इरादा शव का मांस खाना था, लेकिन गवाहों के बयानों और पूछताछ से मामला खुल गया. श्मशानवासी होने के कारण वह आरोपी के लिए आसान शिकार था. दूरदराज के दिनहाटा इलाके में यह घटना हड़कंप मचा रही है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, जिसमें आरोपी के नशे की लत और मानसिक स्थिति पर भी गौर किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है, और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ