बंगाल में 'कमल' के संकेत? एग्जिट पोल से बीजेपी उत्साहित, टीएमसी का पलटवार

पश्चिम बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त के संकेत, पार्टी ने 160+ सीटों का दावा किया. टीएमसी ने कहा—खेला अभी बाकी है, असली फैसला मतगणना के दिन.

Untitled design - 2026-04-30T171249.704
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का चुनावी महासंग्राम थम चुका है. वोट ईवीएम में कैद हैं और अब निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं, कुछ तो साफ तौर पर कमल खिलने के संकेत दे रहे हैं. ऐसे में बीजेपी खेमे में उत्साह है. पार्टी का दावा है कि एग्जिट पोल ही नहीं, उसका इंटरनल आकलन भी बंगाल में पहली बार सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है. वहीं टीएमसी का कहना है—टीवी की हवा और बंगाल की हवा में अक्सर फर्क होता है.

एग्जिट पोल आते ही बीजेपी दफ्तरों में रौनक बढ़ गई है. ज्यादातर सर्वे पार्टी को बढ़त दे रहे हैं. बीजेपी के इंटरनल आकलन में पार्टी 160 से 170 सीटों तक पहुंचती दिख रही है, यानी पहली बार बंगाल की सत्ता तक पहुंचने का दावा.
रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. बीजेपी अपनी बढ़त का श्रेय आक्रामक प्रचार, मजबूत संगठन और सटीक रणनीति को दे रही है. पार्टी का दावा है कि हिंदू मतदाताओं का समर्थन बढ़ा है, जबकि मतुआ समुदाय भी एक बार फिर उसके साथ मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है.

Advertisment

बीजेपी ने इस चुनाव में हर क्षेत्र के लिए अलग रणनीति अपनाई. हुगली और हावड़ा में जूट मिलों की बदहाली, निवेश की कमी और पलायन को बड़ा मुद्दा बनाया गया. बेरोजगारी, उद्योग और विकास को लेकर ममता सरकार को लगातार घेरा गया.
दूसरी ओर, टीएमसी ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर मैदान संभाला. लेकिन बीजेपी ने विकास, रोजगार और सुशासन के मुद्दे से इस नैरेटिव को चुनौती दी.
उधर, एग्जिट पोल के बावजूद टीएमसी आत्मविश्वास से भरी है. पार्टी का कहना है कि बंगाल का मतदाता टीवी स्क्रीन नहीं, जमीनी हकीकत देखकर फैसला करता है.

तो तस्वीर बेहद दिलचस्प है. एक तरफ बीजेपी है, जो एग्जिट पोल में जीत की झलक देख रही है. दूसरी तरफ टीएमसी है, जो कह रही है—असली फैसला मतगणना के दिन ही सामने आएगा.

विज्ञापन

बीजेपी को भरोसा है कि इस बार बंगाल में कमल खिलेगा. वहीं टीएमसी को यकीन है कि बंगाल एक बार फिर दीदी का साथ देगा. अब देखना यह है कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या बंगाल एक बार फिर सबको चौंका देता है. क्योंकि बंगाल की राजनीति में आखिरी शब्द हमेशा ईवीएम खुलने के बाद ही लिखा जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ